• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में निगम की कार्रवाई पर हंगामा : सीवरेज में गंदगी व झूठन बहाने पर रेस्टोरेंट्स पर 20-20 हजार का जुर्माना

Udaipur Municipal Corporation action sparks uproar: Restaurants fined 20,000 each for dumping waste and garbage into the sewerage system. - Udaipur News in Hindi

व्यापारियों ने बताया अनुचित, जनप्रतिनिधियों ने दी कड़ी चेतावनी उदयपुर। शहर में सीवरेज चैंबर बार-बार चोक होने की शिकायतों के बीच नगर निगम ने शनिवार को अचानक कार्रवाई की, जिसके बाद व्यापारियों और निगम टीम के बीच तीखा विवाद हो गया। निगम ने देहलीगेट क्षेत्र में स्थित दो रेस्टोरेंट—बावड़ी रेस्टोरेंट और दया भोजनालय—पर सीवरेज में ग्रेवी, झूठन और गंदगी बहाने का गंभीर आरोप लगाते हुए 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही दोनों संस्थानों को 5 दिन में अपनी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। गंदगी से भरे मिले सीवरेज चैंबर
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अधिशासी अभियंता मुकेश पुजारी और एलएनटी अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के पीछे स्थित सीवरेज चैंबर गंदे पानी और ग्रेवी से पूरी तरह भरे हुए मिले। जब निगम अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों से पूछा, तो वे साफ जवाब नहीं दे सके।
आयुक्त ने रेस्टोरेंट के अंदर लगे ग्रीस चैंबर को भी देखा, जिसकी स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसके बाद उन्होंने तत्काल ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए।
व्यापारियों का विरोध, मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही व्यापारियों ने निगम टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई को अनुचित बताया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, नेहा कुमावत सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे।
हंगामे के चलते कुछ देर तक माहौल गर्म रहा और निगम की ओर से रेस्टोरेंट्स को सीज करने की कार्रवाई रोक दी गई।
जनप्रतिनिधियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को लगाई फटकार
जब निगम टीम ने जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्थिति दिखाई, तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिया कि वे तुरंत नए ग्रीस चैंबर बनवाएं और अपनी व्यवस्था दुरुस्त करें।
5 दिन में सुधार नहीं करने पर होगी कठोर कार्रवाई
निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई ने शहर में गंदगी फैलाने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur Municipal Corporation action sparks uproar: Restaurants fined 20,000 each for dumping waste and garbage into the sewerage system.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur municipal corporation, action, sparks uproar, restaurants, sewerage system, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved