• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

45 साल बाद बदलेगी तस्वीर, पीछोला के पानी से भरेगा गोवर्धन सागर

Udaipur: Goverdhan sagar will be filled from Pichola lake water after 45 years - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। इस बार मानसून में पीछोला झील के पानी से गोवर्धन सागर को भी भरा जा सकेगा। बरसों से मलबे और कचरे से अटी लिंक नहर की बड़े स्तर पर सफाई से यह संभव हुआ है। मलबे और झाड़ियों के कारण नहर भूल-भुलैया जैसी हो गई थी, जिसकी सूरत 45 साल बाद हुई सफाई से बदली है।

नगर निगम ने करीब सवा महीने के प्रयासों से सवा किलोमीटर लंबी इस लिंक नहर की सफाई पूरी कर ली है। दरअसल, पीछोला के पानी से गोवर्धन सागर को भरने वाले इस जल मार्ग के मिलिट्री एरिया में होने से बड़ी बाधा आ रही थी। हल होने से अब यह जलमार्ग फिर सुगम हो गया है। अब इसी मानसून में इस लिंक नहर से पीछोला के पानी से 9 फीट पूर्ण भराव क्षमता वाले गोवर्धन सागर को भरा जा सकेगा।

जानकारों के अनुसार 1973-1974 में अकाल राहत के काम में नहर साफ हुई थी। उसके बाद किसी ने सुध नहीं ली और धीरे-धीरे मिट्टी जमा होकर पीछोला से गोवर्धन सागर को भरने वाला यह प्राकृतिक जल प्रवाह वर्षों से अवरुद्ध पड़ा था। इसी बीच नगर निगम ने इस बार लक्ष्य तय नहर की सफाई का काम हाथ में लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: Goverdhan sagar will be filled from Pichola lake water after 45 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur news, goverdhan sagar, pichola lake, udaipur municipal corporation, link canal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved