• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : जिला परिषद वार्ड 12 से माकपा उम्मीदवार मोवानी भगोरा ने भरा नामांकन, कहा- हम सिर्फ पार्टी नहीं, नीतियों का विकल्प हैं

Udaipur: CPI(M) candidate Movani Bhagora filed his nomination for Zila Parishad Ward - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। आगामी पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को सरगर्मी के बीच माकपा (CPI(M)) की ओर से उदयपुर के जिला परिषद वार्ड नंबर 12 से उम्मीदवार मोवानी भगोरा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। आदिवासियों के मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस पर हमला वोट बैंक की राजनीति का आरोप: मोवानी भगोरा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में आज पढ़े-लिखे युवाओं की एक बड़ी फौज है, लेकिन उनके पास रोजगार के साधन नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने आदिवासी युवाओं का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है, लेकिन अब आदिवासी समाज जागरूक हो चुका है और उनके झांसे में नहीं आएगा।
विकास और आरक्षण की अनदेखी: उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक दोनों पारंपरिक पार्टियों ने आदिवासी क्षेत्र के साथ भेदभाव और अन्याय किया है। जनसंख्या के अनुपात में न तो विकास के लिए बजट खर्च किया गया है और न ही नौकरियों में उचित आरक्षण दिया गया है।
नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण: भगोरा ने कहा कि आज भी आदिवासी अंचल के लोग पानी, बिजली, सड़क, राशन और वन अधिकार पट्टों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत इतनी बदतर है कि लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
इस अवसर पर माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी, माकपा पार्षद राजेंद्र वसीटा, माकपा तहसील झाडोल सचिव प्रभु लाल भगोरा, माकपा जिला कमेटी सदस्य कमला शंकर और मोहम्मद निजाम सहित कई अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: CPI(M) candidate Movani Bhagora filed his nomination for Zila Parishad Ward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, cpim, movani bhagora, district council elections 2026, tribal rights, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved