• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Udaipur: Container hits bike rider, one youth dead, another serious - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यहां एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रावतों की बस्ती निवासी 23 वर्षीय कालूलाल पुत्र चैना मीणा नाहरमगरा निवासी अपने मित्र गोविन्द मीणा के साथ बाइक से डबोक से उदयपुर मजदूरी करने आ रहे थे। इस दौरान घाटा वाली माताजी के समीप उनकी बाइक से पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें पहले दोनों युवक सड़क पर गिरे और कंटेनर उन्हें कुचलता आगे निकल गया। हादसे में कालूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविन्द मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसा इतना वीभत्स था कि कालूलाल का शव क्षत—विक्षत हो गया। जबकि गोविन्द का पांव पूरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर प्रताननगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल को तत्काल एमबी अस्पताल भेजा गया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है जबकि पुलिस ने मृतक कालूलाल के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: Container hits bike rider, one youth dead, another serious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, container hits bike rider, one youth dead, another serious, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved