• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : कलेक्ट्री के बाहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला

Udaipur: Congress staged a violent protest outside the Collectorate. Police chased away workers - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। इंडिया गठबंधन के आह्वान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को उदयपुर में वोटर लिस्ट के एसआईआर (SIR) के विरोध में एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब उग्र कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प : टाउन हॉल से शुरू हुआ विरोध मार्च बापू बाजार और दिल्ली गेट से होता हुआ कोर्ट चौराहा स्थित कलेक्ट्री पहुंचा, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास करने लगे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जब उन्हें रोका तो कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने आ गए। धक्का-मुक्की के बीच बैरिकेड्स गिर गए।
माहौल के गरमाने पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव और तीन से अधिक थानों के थानाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को पीछे धकेलते हुए खदेड़ दिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ और देहात के नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने मांग उठाई कि एसआईआर को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो तथा देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बरकरार रखी जाए। इस मार्च में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के प्रमुख, पार्षद और तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur: Congress staged a violent protest outside the Collectorate. Police chased away workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, congress protest, collectorate, sir protest, gyanesh kumar, fathasingh rathore, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved