• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : आरके सर्कल स्थित पेंट शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Udaipur : Massive Fire Breaks Out at Paint Shop Near RK Circle; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरके सर्कल स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित 'श्री भारत पेंट' नाम की दुकान में लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया। घटना रात करीब 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। पेंट की दुकान होने के कारण वहां भारी मात्रा में ज्वलनशील थिनर और रंग रखे हुए थे, जिसके चलते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आरके सर्कल चौराहे पर यातायात जाम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, फायर अधिकारी नवदीप बग्गा और शिवराम मीणा के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि आग लगते ही कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, सुखेर थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पेट्रोल पंप के पास यह आग लगने से एक बड़ा हादसा होने का अंदेशा था, जिसे दमकल विभाग की मुस्तैदी ने टाल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur : Massive Fire Breaks Out at Paint Shop Near RK Circle; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur news, fire incident udaipur, rk circle fire, sukher thana, paint shop fire, rajasthan news today, short circuit fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved