• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में बुजुर्ग महिला की चेन झपट्टा मार कर छीनी: बदमाश सेकेंडों में बाइक पर फरार

Udaipur : Elderly woman chain snatched: Miscreants fled on bike in seconds - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से उनकी सोने की चेन छीन ली। घटना सेक्टर-11 स्थित जैन मंदिर के पास की है, जहां माया देवी मंदिर के सामने सड़क से पैदल बाहर जा रही थीं। घटना के समय, एक बदमाश महिला के सामने से आते हुए अचानक उनके पीछे मुड़ गया और उनका पीछा करने लगा। फिर उसने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। वहीं, दूसरा बदमाश बाइक पर तैयार खड़ा था और दोनों बदमाश चेन छीनने के बाद तुरंत बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से भागने में सफल रहे।
इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। सूचना मिलने पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस अब अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur : Elderly woman chain snatched: Miscreants fled on bike in seconds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, elderly, woman, chain, snatched, miscreants, fled, bike, seconds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved