• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : अक्षय तृतीया पर अरविन्द सरोवरम् की स्थापना, जल-संरक्षण के साथ दी गई पूर्व महाराणा को श्रद्धांजलि

Udaipur : Arvind Sarovaram Established on Akshaya Tritiya, A Tribute to the Late Maharana Alongside Water Conservation Efforts - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। मेवाड़ की प्राचीन जल-संरक्षण परंपरा को नई दिशा देते हुए अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उदयपुर के शिकारबाड़ी परिसर में ‘अरविन्द सरोवरम्’ का सृजन किया गया। इस परियोजना का शुभारंभ मेवाड़ के पूर्व राजघराने के प्रमुख डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सरोवर की स्थापना का कार्य पूर्ण विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। मेवाड़ के प्रकाण्ड विद्वानों और पण्डितों के सान्निध्य में प्रभु एकलिंगनाथ का स्मरण करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर जल के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति और पंचतत्वों की पूजा की गई। ‘अरविन्द सरोवरम्’ का निर्माण गोलोकवासी अरविन्द सिंह जी मेवाड़ की पुण्य स्मृति को समर्पित है। इस जलाशय के माध्यम से उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसे एक आध्यात्मिक और भावनात्मक संकल्प बताया।
उल्लेखनीय है कि मेवाड़ का इतिहास जल-संरक्षण के प्रति समर्पित रहा है। यहाँ के महाराणाओं ने समय-समय पर झीलों, कुण्डों और बावड़ियों का निर्माण कर विश्व के सामने जल-प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। इसी परंपरा को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में जारी रखते हुए ‘अरविन्द सरोवरम्’ का सृजन किया गया है।
यह परियोजना न केवल आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-संचय का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि मेवाड़ की उस गौरवशाली विरासत को भी मजबूती देगी जहाँ जल को धर्म का हिस्सा मानकर संरक्षित किया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur : Arvind Sarovaram Established on Akshaya Tritiya, A Tribute to the Late Maharana Alongside Water Conservation Efforts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind sarovaram udaipur, lakshyaraj singh mewar, water conservation rajasthan, arvind singh mewar, udaipur news, akshaya tritiya celebration, mewar heritage, water reservoir construction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved