• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में आयड़ समेत अन्य नदी-नाले उफान पर, पुल और सड़कें बाधित, बस और लोग फंसे, कई कॉलोनियों में पानी भरा

Udaipur : Aiyad and other rivers and streams are in spate, rivers are in spate, bridges and roads are blocked, buses and people are stranded - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर में शनिवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी गई है। जिले के कैचमेंट एरिया में जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है, जिससे ओगणा-झाड़ोल सहित कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। आयड़ नदी अपने रौद्र रूप में बह रही है। नदी के आसपास कॉलोनियों में पानी भर गया और रास्ते बंद हो गए। एकलिंगपुरा में ब्रिज पर भरे पानी में 30 बच्चों से भरी स्कूल बस फंस गई। मौके से गुजर रहे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बस को धक्का देकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को बस से उतारा गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। वहीं, ओगणा के पास कालियाहार क्षेत्र में नदी पेटे में तंबू लगाकर रहने वाले करीब 15 लोग फंसे हैं। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। राहत कार्य और लोगों की निकासी के प्रयास जारी हैं।
जल संसाधन विभाग ने उदयसागर बांध के गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल गेट को 1-1 फीट से बढ़ाकर 3-3 फीट खोला जाएगा, ताकि जलस्तर नियंत्रित किया जा सके।
उदयपुर में लगातार बारिश और नदियों के उफान के बीच प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur : Aiyad and other rivers and streams are in spate, rivers are in spate, bridges and roads are blocked, buses and people are stranded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, aiyad, rivers, streams, spate, bridges, blocked, buses, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved