• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर : खेलते-खेलते 5 साल का बच्चा पानी के टैंक में गिरा, मौत

Udaipur : 5-Year-Old Boy Drowns After Falling into Water Tank While Playing - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। गोगुंदा के भूताला के घाटा गांव में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना घटी, जिसमें 5 साल का गणेश पुत्र शंकर गमेती खेलते-खेलते घर के बाहर बने खुले पानी के टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी के अनुसार, गणेश रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। करीब डेढ़ घंटे तक घर नहीं आने पर उसकी मां ने तलाश शुरू की। घर के पास बने खुले टैंक का ढक्कन खुला देखकर जब उन्होंने अंदर झांका, तो बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकालकर गोगुंदा अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि टैंक पर न ढक्कन था और न कोई कवर रखा गया था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने परिवार और पड़ोसियों से अपील की कि घरों के बाहर बने पानी के टैंकों को हमेशा बंद रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
गणेश की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है। मृतक के तीन भाई-बहन हैं और उनके पिता मजदूरी करते हैं। पूरे गांव में भी मातम छा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur : 5-Year-Old Boy Drowns After Falling into Water Tank While Playing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, 5-year-old boy, drowns, falling into water, tank, while playing, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved