• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, आमने-सामने भिड़ंत : केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत

Truck breaks divider, enters lane, head-on collision: Driver trapped in cabin dies - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। परसाद थाना क्षेत्र में पारेई पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परसाद थाना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अहमदाबाद की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने डिवाइडर तोड़ा और उदयपुर की ओर जा रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब दो घंटे तक वह केबिन में फंसा रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामस्वरूप (32) पुत्र कालूराम गुर्जर, निवासी संवादी आमेर, जयपुर के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर परसाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे अथॉरिटी और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck breaks divider, enters lane, head-on collision: Driver trapped in cabin dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck breaks divider, enters lane, head-on collision, driver trapped, cabin, dies, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved