• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन सिटी को आज मिलेगी एक और सौगात, नीमच माता रोप वे का शुभारंभ करेंगे कटारिया

Tourism city will get another gift today, Kataria will inaugurate Neemuch Mata Ropeway - Udaipur News in Hindi

-प्राकृतिक सौंदर्य, झील दर्शन और देव दर्शन का होगा अनूठा संगम

उदयपुर। विश्व पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली लेकसिटी को सोमवार को एक और अनूठी सौगात मिलेगी। झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में नीमज माता पहाड़ी तक स्थापित रोप-वे का लोकार्पण 22 जनवरी को सुबह 9.30 बजे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। यह प्राकृतिक सौंदर्य, झील दर्शन और देव दर्शन का अनूठा संगम होगा। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि फतहसागर झील के देवाली छोर पर प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त व युडीए अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी भी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि नीमज माता मंदिर उदयपुर शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में से एक है। फतहसागर झील परिधीय क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित नीमज माता मंदिर शहरी आमजन के अतिरिक्त पर्यटकों की आस्था का स्थल है। विशेषकर नवरात्रि के पर्व पर मन्दिर स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है।
सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों, दिव्यांगजन एवं शारिरिक रूप से अक्षम लोगों को
नीमज माता मन्दिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने से शारिरीक रूप से सक्षम श्रद्धालु मन्दिर के दर्शन कर पाते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन दर्शन से वंचित रह जाते हैं। इस रोप-वे संचालन से सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों, दिव्यांगजन एवं शारिरिक रूप से अक्षम लोगों को होगा तथा सुगमता से दर्शन कर सकेंगे।
25 वर्षों तक का अनुबंध
उदयपुर विकास प्राधिकरण और मैसर्स दामोदर रोपवे इन्फ्रा लिमिटेड कोलकाता से इस रोप वे के संचालन का 25 साल तक के लिए अनुबन्ध हुआ है। इससे उदयपुर विकास प्राधिकरण को हर साल 90 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी। रोप-वे की लम्बाई 430 मीटर है जिसमें लॉअर टर्मिनल, 4 टॉवर एवं अपर टर्मिनल का निर्माण किया गया है।
3 मिनट का होगा सफर
नीमज माता मंदिर स्थल तक रोप-वे से सफर तीन मिनट में पूरा किया जाएगा तथा रोप-वे से मंदिर स्थल तक जाने एवं पुनः उतरते वक्त रोप-वे के मध्य में एक मिनट का ठहराव रखा गया है। रोप-वे का अपर टर्मिनल स्थल ऊॅंचाई पर होने एवं रोप-वे के मध्य में एक मिनट का ठहराव होने से शहरवासियों एवं पर्यटकों कोे उदयपुर शहर के नैसर्गिक सौन्दर्य के विहंगम दृश्य से आनन्दित हो सकेंगे। उदयपुर के नीमज माता मंदिर के दर्शन करने वाले भक्त एवं पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु उक्त रोप-वे स्थापित किये जाने का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tourism city will get another gift today, Kataria will inaugurate Neemuch Mata Ropeway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, neemaj mata hill, rope-way, inauguration, assam, governor gulabchand kataria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved