• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत पर है दुनिया की निगाह, अब युवाओं की जिम्मेदारी इसे फिर से बनाएं विश्वगुरु - राजनाथ सिंह

The world is eyeing India, now it is the responsibility of the youth to make it Vishwaguru again - Rajnath Singh - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत जो कहता है, उसे पूरी दुनिया सुनती है। दुनिया में भारत अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। अब दुनिया के लोग भारत में अपने सपने देखने लगे हैं। इसे विश्वगुरु बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। जिन पर भारत को इससे अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी है। देश का नौजवान ही भारत को फिर से विश्वगुरु बनाएगा। रक्षामंत्री शनिवार को उदयपुर में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भारत दुनिया की पांच टॉप इकोनॉमी में शामिल है। युवा शक्ति अपने उद्यमी पराक्रम से देश को टॉप मोस्ट इकोनॉमी स्थापित करें। स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ने सदैव चरित्र का पाठ पढ़ाया है। यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास को भी महत्वपूर्ण माना गया है। शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम की जिम्मेदारी भी युवाओं की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम के भाव को भी स्थापित करने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। उन्होंने कहा कि एक लेखक ने इनफोसिस और अलकायदा पर तुलनात्मक लेख लिखा जिसमें उन्होंने यह लिखा कि दोनों से जुड़े युवा कार्य उतनी ही सक्रियता से करते हैं, लेकिन एक के कार्य का लक्ष्य कल्याणकारी है और दूसरे के कार्य करने का लक्ष्य विनाशकारी।
युवा अपने माता—पिता का भी रखें ध्यान
रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि युवाओं की अपने माता-पिता के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। कई युवा नौकरी के लिए विदेश जा रहे हैं लेकिन वह अपने माता—पिता के बारे में नहीं सोचते। वह कई ऐसे माता—पिता से मिले, जिन्होंने अपने बच्चों को बेहतर से बेतहर शिक्षा दी और बेटा विदेश में नौकरी करने के लिए अपने वृद्ध माता—पिता को वृद्धाश्रम छोड़ गया। इस स्थिति को ठीक नहीं कहा जा सकता।
अभिभावकों से भी कहा, बच्चों को परिणाम से नहीं आंकें
रक्षामंत्री ने बच्चों को ही नहीं, बल्कि अभिभावकों को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कोटा में कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इन तरह की घटनाओं को क्षण भर नहीं सोंचें, बल्कि उनके बारे में लगातार सोचना चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों को परिणाम से नहीं आंकें। उन्होंने युवाओं से भी कहा कि वह हमेशा यह ध्यान रखें कि फेल्योर्स आपको डिफाइन नहीं करते बल्कि फेल्योर्स हमें रिफाइन करते हैं।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण
राजनाथ ने शनिवार को दीक्षांत समारोह से पहले महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने हा कि प्रतिमाएं महान व्यक्तियों के विचारों को सहेजकर उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने की प्रतीक होती हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक के मन में देश के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए और यह भाव शिक्षा और शिक्षण पद्धति से स्थापित होता है। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में दो करोड़ की लागत से तैयार पवेलियन और क्रिकेट स्टेडियम का भी उद्घाटन किया।

32 छात्रों को पीएचडी की उपाधि, 14 को स्वर्ण पदक
रक्षामंत्री सिंह ने दीक्षांत समारोह में 32 छात्रों को पीएचडी और 14 छात्र—छात्राओं को स्वर्ण पदक की उपाधि प्रदान की। खास बात यह रही स्वर्णपदक विजेताओं में से बारह छात्राएं थीं। दीक्षांत समारोह में कर्नाटक से भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार को जनार्दनराय नागर संस्कृति रत्न सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें रजत पत्र, प्रतीक चिह्न, पगड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये नकद राशि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें अपने फाउंडेशन द्वारा भारतीय समाज, संस्कृति की उन्नति के लिए विशिष्ट कार्य करने पर प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The world is eyeing India, now it is the responsibility of the youth to make it Vishwaguru again - Rajnath Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajnath singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved