• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पति, पत्नी और वो कहानी में उलझ गई थी युवा एडवोकेट की जिंदगी

The life of a young advocate was entangled in the story of husband, wife and she - Udaipur News in Hindi

- एडवोकेट भरत मिश्रा ने अपनी लाइसेंसशुदा रिवाल्वर से प्रेमिका के घर दे दी जान उदयपुर । शहर के एक युवा एडवोकेट की जिंदगी पति, पत्नी और वो की कहानी में उलझकर रह गई। उसका दुखद अंत गुरुवार को हो गया, जिसने अपनी प्रेमिका के घर खुद को लाइसेंसशुदा रिवाल्वर से गोली मार ली। शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा गया तथा शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपनी जान देने से पहले युवा एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी तथा प्रेमिका, दोनों को ठहराया है। जबकि एडवोकेट के परिजनों ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मामला शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र का है। जहां 45 वर्षीय एडवोकेट भरत मिश्रा ने अपनी कथित प्रेमिका के घर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो भरत मिश्रा का शव जमीन पर खून से सना पड़ा मिला।
पत्नी और प्रेमिका को बताया आत्महत्या के लिए जिम्मेदार
गोवर्धनविलास थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि एडवोकेट भरत मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इससे पहले एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई। घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए गए। शव के पास मिली रिवाल्वर तथा मृतक के दोनों मोबाइल जब्त किए गए हैं। मरने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट भी वायरल किया था। जिसमें उसने अपनी पत्नी तथा प्रेमिका को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि किस तरह उसी की पत्नी ने उसे बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रेमिका के भी दूरी बनाए जाने से उसने व्यथित होकर उसी के घर जाकर उसने यह कदम उठाया।
बेटे से मांगी माफी, कहा—मैं अच्छा पिता नहीं बन सका
आत्महत्या करने वाले युवा एडवोकेट ने अपने बेटे के लिए भी सुसाइड नोट में लिखा है। जिसमें उसने लिखा कि वह अच्छा पिता नहीं बन पाया। बेटे से माफी मांगते हुए उसने लिखा कि वह झगड़ों से परेशान था और अब घुट-घुट के नहीं जीना चाहता।
प्रेमिका को लिखा, वह उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दे
भरत मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा कि उसकी प्रेमिका गर्भस्थ है। उसकी अंतिम इच्छा है कि प्रेमिका के गर्भ में पल रहे उसके बच्चे को वह जन्म दे। उसने अंतिम संस्कार से पहले इच्छा जताई कि उसकी अंतिम रस्म को उसकी प्रेमिका निभाए। हालांकि पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है।
दोस्तों के साथ सालासर बालाजी दर्शन करने गया था
बताया गया कि भरत मिश्रा गुरुवार सुबह ही अपने दोस्तों के साथ चूरू के सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था। जहां उसने सुबह नौ बजे मंदिर के बाहर खड़े होकर अपनी सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। उसके मित्रों ने बताया कि जब वह लौट रहे थे तब उसकी प्रेमिका को भरत को फोन आया था। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ और भरत रोने लगा था। कार में ही उसने फेसबुक पर नोट लिखा था लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। जिसके बाद वह सीधे अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था। कुछ घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The life of a young advocate was entangled in the story of husband, wife and she
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the life of, a young advocate, was entangled, in the story of, husband, wife, and she, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved