|
चित्तौड़गढ़ में होगा समारोह, पूर्व राजघरानों के सदस्य होंगे शामिल
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उदयपुर। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, अब उनके पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ को वंश परंपरा के अनुसार राजगद्दी पर बिराजने का ऐतिहासिक कार्यक्रम 25 नवंबर को चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध फतह प्रकाश महल में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें देशभर के पूर्व राजघरानों के सदस्य, रिश्तेदार, और गणमान्य नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल होंगे।
महल में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की खास बातें
समारोह के दौरान, पहले कुल देवता के धोक लगाने के बाद, विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगजी के दर्शन करेंगे। मेवाड़ जन उदयपुर संस्था के संयोजक कंवर प्रताप सिंह झाला 'तलावदा' ने बताया कि कार्यक्रम के दिन विशेष रूप से राजगद्दी पर बिराजने का मुहूर्त निर्धारित किया गया है, जो 21 नवंबर को समाप्त होने वाली एक क्रिया के बाद 25 नवंबर को होगा।
यह कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ में रखा गया है ताकि वहां से सात जिलों के लोग आसानी से पहुंच सकें। कार्यक्रम के बाद, विश्वराज सिंह मेवाड़ उदयपुर लौटकर अपने कुल देवताओं का दर्शन करेंगे और फिर एकलिंगजी मंदिर में शोक भंग कराएंगे। इसके बाद, वे सफेद पाग की जगह रंगीन पाग पहन सकेंगे, जो उनके नए कार्यकाल की शुरुआत का प्रतीक होगा।
महेंद्र सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार और परिवार की विरासत
पूर्व राजपरिवार के प्रमुख महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर को हुआ था, और उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को आयड़ स्थित महासतियां में किया गया था। उनके निधन के बाद अब उनके बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजगद्दी पर विराजने का यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विश्वराज सिंह मेवाड़ : एक परिचय
विश्वराज सिंह मेवाड़, जो वर्तमान में नाथद्वारा से विधायक हैं, सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में बीए पास हैं। उनकी पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ राजसमंद से सांसद हैं। विश्वराज सिंह मेवाड़ को उनके पारंपरिक मेवाड़ी पहनावे, पगड़ी और तलवार के साथ आमतौर पर देखा जाता है। उनका यह रूप आज भी मेवाड़ी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखता है।
वक्फ संशोधन मामला - केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, बताया कानून में बदलाव क्यों जरूरी
पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
जम्मू-कश्मीर में सेना प्रमुख और कमांडर्स की अहम बैठक, आतंकवाद पर चोट की तैयारी
Daily Horoscope