• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनुष्का ग्रुप द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बी.आर.अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई

The birth anniversary of Dr. BR Ambedkar, the architect of the Constitution, was celebrated with great enthusiasm by Anushka Group - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। अनुष्का ग्रुप द्वारा डॉ. बी.आर.अंबेडकर की जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित संस्थान पर मनाया गया। इस अवसर पर अनुष्का ग्रुप द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ तनाव मुक्त रहकर अध्ययन करने के लिए मनोरंजक गतिविधियां के तहत अनेक इंडोर खेलों के लिए कॉमन फैसिलिटेशन सेन्टर की शुरुआत की गई, ताकि बच्चा मानसिक तनाव से दूर होकर अपने अध्ययन के प्रति सजग होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में अंबेडकर साहेब के जीवन से बच्चों को परिचित करवाया गया। साहेब ने अपना पूरा जीवन दलितों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता में लगा दिया। अपने प्रगतिशील विचारों के कारण आज भी साहेब करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है। संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने बताया कि साहेब ने अपने देश के संविधान का निर्माण करने के लिए कई देशों के संविधान का अध्ययन किया अतः बच्चों को भी अपने संविधान का पूरा सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा कमला सुराणा ने बताया कि मनोरंजन के साथ मानसिक तनाव से दूर रहते हुए अंबेडकर साहेब के जीवन से प्रेरित होना चाहिए। संस्थान के सचिव राजीव जी सुराणा ने बताया कि हमे अपने भाग्य पर नही बल्कि अपनी शक्ति पर भरोसा रखना चाहिए और अंबेडकर साहेब के प्रेरक विचारों को जीवन में उतारना चाहिए।
इस दौरान विद्यार्थियो के साथ - साथ संस्थान के भूपेश परमार, प्रणय जैन, राहुल सुराणा, हेमन्त बाबेल,जितेन्द्र मेनारिया, हर्षिल कुमावत, ज्योति जैन, गिरजा सालवी, रेखा मीणा,धनवंती सोलंकी,निर्मल मेघवाल,कुणाल बडोला, रामराज गुर्जर आदि साथी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The birth anniversary of Dr. BR Ambedkar, the architect of the Constitution, was celebrated with great enthusiasm by Anushka Group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr br ambedkar, anushka group, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved