• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुविवि : ओल्ड पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ

Suvivi: Sadbuddhi Yagya for the demand to remove the anomalies of old pension - Udaipur News in Hindi

- 1 अगस्त से संपूर्ण कार्य बहिष्कार उदयपुर । ओल्ड पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग मांग को लेकर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गत कई दिनों से सभी कर्मचारी और शिक्षक आधे दिन के लिए पेन डाउन, चॉक डाउन हड़ताल कर रहे है। बुधवार को इसी मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। ओल्ड पेंशन योजना में त्रुटि सुधार के लिए बड़ी तादात में शिक्षकों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों ने यज्ञ के माध्यम से प्रशासनिक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने की घोषणा तो कर दी है लेकिन इन्हीं कर्मचारियों की एनपीएस में जमा मूल राशि को 12 परसेंट प्रतिशत ब्याज से लौटाने को भी कहा गया है। कर्मचारियों की यह राशि केंद्र सरकार के एनपीएस अकाउंट में जमा है और प्रायोगिक तौर पर कर्मचारियों के लिए इसको लौटाना संभव नहीं है। इस विसंगति को दूर करने को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर ही पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। यदि इस दौरान भी समस्या का समाधान नहीं निकला तो 1 अगस्त के बाद संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suvivi: Sadbuddhi Yagya for the demand to remove the anomalies of old pension
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suvivi, sadbuddhi yagya, for the demand, to remove, the anomalies, of old pension, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved