• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयड़ नदी में सर्वे शुरू, सात दिन में पेश करनी होगी रिपोर्ट

Survey started in Ayad River, report to be submitted in seven days - Udaipur News in Hindi

- तीन टीमें कर रही सर्वे, शहर विधायक ताराचंद जैन के निर्देश पर सर्वे शुरू, शुरू होगा नदी से अतिक्रमण हटाने का काम उदयपुर । शहर विधायक ताराचंद जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आयड़ नदी के सर्वे का काम सोमवार से शुरू कर दिया। इसके लिए गिर्वा उपखंड अधिकारी ने तीन टीमें बनाई है, जिन्हें एक सप्ताह में सर्वे की रिपोर्ट सौंपनी है। इसके बाद आयड़ नदी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा। शहर विधायक ताराचंद जैन ने पिछले दिनों जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ आयड़ नदी का दौरा किया था। विधायक जैन ने तब आयड़ नदी का सर्वे कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी को लेकर उपखंड अधिकारी गिर्वा रिया डाबी ने तीन टीमों का गठन कर सर्वे कार्य शुरू कराया।
पहली टीम का प्रभारी बड़गांव तहसीलदार पर्वतसिंह को बनाया है। जिसमें सहायक प्रभारी के रूप में उप तहसीलदार बड़गांव जगर सिंह के साथ भू अभिलेख निरीक्षक भुवाण दलपतसिंह सौदा, यूडीए के भू अभिलेख निरीक्षक गणपत शर्मा, शोभागपुरा पटवारी गिरीश त्यागी, यूडीए पटवारी अभिमन्यू सिंह राणावत, यूडीए के संबंधित जोन अभियंता तथा नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता को शामिल किया गया। यह टीम कृष्णपुरा रपट से सीपीएस पुलिया तक का सर्वे करेगी।
दूसरी टीम सीपीएस पुलिया से आयड़ पुलिया तक सर्वे करेगी। जिसका प्रभारी गिर्वा तहसीलदार रामप्रसाद को बनाया गया। जिसमें सहप्रभारी के तौर पर उप तहसीलदार रेवतराम, सीसारमा के भू अभिलेख निरीक्षक गजेंद्र दर्जी, यूडीए के चिरन्तन शर्मा, मादड़ी के पटवारी महेंद्र खटीक, यूडीए पटवारी ललित टांक, यूडीए के संबंधित जोन के अभियंता तथा नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता शामिल किए गए हैं।
इसी तरह आयड़ पुलिया से सेवाश्रम पुलिया तक सर्वे करने वाली तीसरी टीम का प्रभारी यूडीए तहसीलदार रणजीतसिंह, सह प्रभारी निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर को बनाया गया है।
इनके साथ गिर्वा के उप तहसीलदार शंकरलाल, सवीना के भू अभिलेख निरीक्षक बाबूलाल तेली, रितु मलकानी, राजेश मेहता, यूडीए पटवारी सुरपाल सिंह, पंकज पालीवाल, अभिषेक आचार्य, राजस्व निरीक्षक राहुल मीणा, विजय जैन के अलावा यूडीए के संबंधित जोन के अभियंता तथा नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता को शामिल किया गया है। यह तीनों टीमें पुराने नक्शों के आधार पर सर्वे कर अतिक्रमण को चिन्हित करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Survey started in Ayad River, report to be submitted in seven days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: survey started, in ayad river, report to be submitted, in seven days, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved