• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यार्थियों ने जाना, दूसरे ग्रहों पर जारी है कॉलोनाइज की योजना

Students learned that the plan to colonize other planets is going on - Udaipur News in Hindi

-उदयपुर के राजस्थान विद्यापीठ में चन्द्रयान 3: क्रमागम उन्नति पर वार्ता


उदयपुर।
यहां जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ, विज्ञान समिति एवं डाॅ. दौलत सिंह कोठारी शोध एवं शिक्षा संस्थान की ओर से रविवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में चन्द्रयान 3: क्रमागम उन्नति पर वार्ता का आयोजन किया गया।

इसमें भारत की चन्द्रयान की यात्रा को वरिष्ठ वैज्ञानिक, जी एवं समूह निदेशक, ग्रह और भूविज्ञान समूह के डाॅ. आशुतोष आर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक, एसजी सेंसर विभाग, अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र ईसरो के वैज्ञानित डाॅ. हरीश सेठ ने चन्द्रयान की विकास यात्रा को प्रोजेक्टर के प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया और विद्यार्थियों के मन में उपजे प्रश्नो एवं जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि क्रमागत विकास की उन्नति के कारण ही आज इंसानों की एक कॉम्पलेक्स लाइफ फॉर्म हुई। इसमें ऑक्सीजन का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे सोचने के तरीकों से लेकर हमारी बनावट और बाकी चीजों में क्रमागत उन्नति ही काम कर रही है। आज के समय क्रमागत उन्नति के विकास ने हमारी मेधा को उस स्तर पर पहुंचा दिया है, जहां हम खुद अंतरिक्ष में यात्रा कर सकते हैं और सुदूर अंतरिक्ष में सफर करने वाले वॉयजर जैसे यान भी भेज चुके हैं। यही नहीं अब तो चांद, मंगल और कई दूसरे उपग्रहों को कॉलोनाइज करने की योजना बनाई जा रही है। एक समय पृथ्वी पर कॉम्पलेक्स लाइफ फॉर्म करने में जिस साइनोबैक्टीरिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अब चांद और मंगल ग्रह को कॉलोनाइज करने में इसकी काफी ज्यादा जरूरत हम लोगों को है। नासा साल 2025 में अपने आर्टेमिस मिशन के अंतर्गत चांद के दक्षिणी ध्रूव पर इंसानों को उतारने जा रहा है। ऐसे में इस सेलेस्टियल बॉडी को कॉलोनाइज करने में साइनोबैक्टीरिया का एक अहम किरदार होगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने चंद्रयान मिशन 3 की सफलता को लेकर विचार रखे। वार्ता में विद्यापीठ के कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डाॅ. सुरेन्द्र सिंह पोखरना, रजिस्ट्रार डाॅ. तरूण श्रीमाली, प्रो. सरोज गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डाॅ. पारस जैन, डाॅ. भूरालाल श्रीमाली, डाॅ. सपना श्रीमाली, डाॅ. मनीष श्रीमाली, डाॅ. कुल शेखर व्यास, सहित विधार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students learned that the plan to colonize other planets is going on
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, chandrayaan 3, senior scientist, dr ashutosh arya, dr harish seth, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved