• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मल्लातलाई में तेज रफ्तार कार ने चाय की थड़ी को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर घायल

Speeding car rams into tea stall in Mallatalai, two dead, two seriously injured - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वरना कार ने सड़क किनारे लगी चाय की थड़ी को चपेट में ले लिया। हादसे में चाय पी रहे दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ठेला संचालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद क्षत-विक्षत शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे आक्रोश फैल गया। मृतकों की पहचान बुजुर्ग अब्दुल मजीद (76) और इमरान (35) के रूप में हुई है, जो चाय पी रहे थे। वहीं ठेला संचालक जीवन चारण और अर्जुन चारण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार एमबी चिकित्सालय में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ठेले को उछालते हुए पास स्थित गार्डन की रेलिंग में जा घुसी। कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन हादसे के बाद कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने तथा दुर्घटना कारित करने वाले चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर अंबामाता थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा और लोगों से समझाइश का दौर चलता रहा।
समाचार लिखे जाने तक मृतकों के शव एमबी चिकित्सालय की मॉर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां परिजन और समाजजन एकत्रित हैं। अंजुमन सदर की मौजूदगी में प्रशासन से मुआवजे को लेकर बातचीत जारी है। घायलों का उपचार लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Speeding car rams into tea stall in Mallatalai, two dead, two seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, car, accident, two people, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved