• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर घर नल और हर नल तक जल पहुंचाने में दिखाएं संवेदनशीलता

Show sensitivity in providing water to every house and every tap - Udaipur News in Hindi

मुख्यमंत्री व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वीडियो कांफ्रेन्स से की जल जीवन मिशन की समीक्षा उदयपुर। हर घर नल और हर नल तक शुद्ध जल पहुंचाने की मंशा से केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे जल जीवन मिशन की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी हॉल में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी सुनील कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शर्मा व केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रदेश में योजना के प्रारंभ वर्ष 2019 से लेकर अब तक की वर्षवार प्रगति की समीक्षा की। देश के अन्य राज्यों की तुलना में प्रदेश में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने योजना के तहत जिलेवार कवर गांव, परिवार, शुद्ध जल उपलब्धता, जल की लैब टेस्टिंग आदि मानकों के आधार पर प्रगति रिपोर्ट देखी तथा न्यून प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों से जवाब लिया।
मुख्यमंत्री ने योजना के तहत विभिन्न जिलों में हुई अनियमितताओं की गंभीरता से जांच कराने तथा संबंधित अधिकारियों-संवेदकों की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंस के बाद जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल महत्वपूर्ण विषय है। उदयपुर संभाग क्षेत्र में पर्याप्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। अधिकारी योजना के तहत संवेदनशील रहते हुए कार्य करें तथा टाइमलाइन के अनुसार कार्य पूर्ण कराकर आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर नल और हर नल शुद्ध जल के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
बैठक में पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुनील कुमार गर्ग, अधीक्षण अभियंता ललितकुमार नागौरी, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार गौड़, राजीव यादव सहित सहायक अभियंतागण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Show sensitivity in providing water to every house and every tap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: show sensitivity, ‌bhajanlal sharma, udaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved