• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर पुलिस का त्वरित एक्शन: दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले 2 शातिर आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार, मुठभेड़ व भागने के प्रयास में टूटे पैर

Shot fired outside Panchvati Heritage due to a dispute over tourist commissions - Udaipur News in Hindi

पर्यटकों के कमीशन की रंजिश में पंचवटी हेरिटेज के बाहर मारी थी गोली; 120 किमी दूर कोटड़ा के जंगलों से दबोचे गए आरोपी डीएसटी और कोटड़ा पुलिस की बड़ी सफलता; दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात का महज 7 घंटे में खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का करीब 120 किलोमीटर तक पीछा किया और कोटड़ा के घने जंगलों में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। हिरासत से भागने के प्रयास में दोनों आरोपी सड़क किनारे खाई में कूद गए, जिससे उनके पैर टूट गए। दोनों को उपचार के लिए एमबीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पर्यटकों से मिलने वाले कमीशन को लेकर रंजिश
एसपी दुहन ने बताया कि वारदात के पीछे पर्यटकों से मिलने वाले कमीशन और अवैध रूप से गाइडिंग करने को लेकर पुरानी रंजिश सामने आई है। शिकायतकर्ता सायरा बानो के अनुसार, 31 अगस्त को शादाब खान उर्फ अली गाइड और घायल इरफान के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इसके अगले दिन 1 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच इरफान अपने भाई मोसीन के साथ पंचवटी स्थित यूआईटी पुलिया के पास खड़ा था। इसी दौरान शादाब उर्फ अली गाइड और मोहम्मद अरशद उर्फ बाटी स्कूटी से वहां पहुंचे। आरोप है कि शादाब ने कमर से देसी पिस्टल निकालकर इरफान पर दो गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली इरफान के दाहिने कंधे पर लगी। वारदात के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। घायल इरफान को उपचार के लिए एमबीएच अस्पताल ले जाया गया।
सीसीटीवी से शुरू हुआ पीछा
फायरिंग की गंभीर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक दुहन ने पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी की पहचान की।
आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिलने के बाद डीएसटी और पुलिस टीमों ने उनका पीछा शुरू किया। उदयपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर कोटड़ा के जंगलों में घेराबंदी कर थानाधिकारी कोटड़ा प्रभुलाल मय टीम के सहयोग से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास, दोनों घायल
कोटड़ा से उदयपुर लाते समय अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। दोनों हाईवे के किनारे बनी खाई में कूद गए। पथरीली और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर गिरने से दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं और पैर टूट गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
गिरफ्तार आरोपी शादाब खान उर्फ अली गाइड, उम्र 30 वर्ष, निवासी लाल मगरी, अंबामाता, उदयपुर के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं जबकि मोहम्मद अरशद उर्फ बाटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी, अंबामाता, उदयपुर के खिलाफ जानलेवा हमला और मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।
फायरिंग में घायल इरफान भी घंटाघर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shot fired outside Panchvati Heritage due to a dispute over tourist commissions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shot fired, outside, panchvati heritage, tourist commissions, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved