• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में 1 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश : चंबल के बीहड़ों में छिपी अंतरराज्यीय गैंग का सरगना सहित 3 गिरफ्तार

Sensational 1 Crore Theft in Udaipur Solved: 3 Arrested, Including Gang Leader, from Chambal Ravines - Udaipur News in Hindi

पंचवटी स्थित 'नवीन ज्वैलर्स' में हुई ₹1 करोड़ की चोरी का हाथीपोल थाना पुलिस ने किया खुलासा; करीब 200 CCTV फुटेज खंगालकर चंबल के बीहड़ों से दबोचे गए आरोपी

स्मार्ट क्राइम मॉडस ऑपरेंडी: न मोबाइल का इस्तेमाल, न ऑनलाइन पेमेंट; ट्रेन-बस बदलकर चंबल के बीहड़ों में छिप जाती थी शातिर गैंग उदयपुर। उदयपुर में पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय नकबजन गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चंबल के बीहड़ों में खेतों के भीतर गहरे गड्ढे खोदकर छिपाया गया करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। बरामद माल में सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी शामिल है।
वारदात को अंजाम देने वाली गैंग इतनी सतर्क थी कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल तक नहीं करते थे। एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के दौरान नकद किराया देकर लगातार ट्रेन और बसें बदलते थे, ताकि पुलिस के हाथ कोई डिजिटल साक्ष्य नहीं लग सके। उदयपुर से लेकर कोटा, धौलपुर और आगरा तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम गैंग के ठिकाने तक पहुंची।
शटर उखाड़कर और कांच का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी
घटना के अनुसार 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स में साइड शटर उखाड़कर और कांच का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए थे। चोर दुकान से करीब 22 लाख रुपये के हीरे, 390 ग्राम सोने के आभूषण, 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं बर्तन तथा 9.75 लाख रुपये नकद ले गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी।
30 जुलाई को शोरूम के प्रोपराइटर नवीन स्वरूपरिया की रिपोर्ट पर हाथीपोल थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
सैकड़ों कैमरों की फुटेज बनी गैंग तक पहुंचने की कड़ी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में हाथीपोल थानाधिकारी राजूदेवी राज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने उदयपुर शहर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें वारदात से पहले पांच संदिग्ध शोरूम की रेकी करते दिखाई दिए। इन संदिग्धों का रूट ट्रैक करने पर उनके उदयपुर रेलवे स्टेशन से चित्तौड़गढ़, कोटा और धौलपुर की ओर जाने का पता चला।
इसके बाद पुलिस ने कोटा, बारां, ग्वालियर, धौलपुर से लेकर आगरा तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि वारदात के पीछे आगरा के पिनाहट और शमशाबाद थाना क्षेत्र के चंबल बीहड़ों में सक्रिय अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का हाथ है।
बारिश, दलदल और लंबी घास के बीच बीहड़ों में दबिश
गैंग तक पहुंचने के बाद पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में अपना मुखबिर और आसूचना तंत्र मजबूत किया। आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर पुलिस टीम ने बीहड़ों में दबिश दी और घेराबंदी कर गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर खेतों में गहरे गड्ढे खोदकर छिपाया गया करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। बारिश के मौसम में खेतों में लंबी घास, दलदली रास्तों और दुर्गम इलाके के बावजूद पुलिस टीम चोरी का माल तलाशने में सफल रही।
मुख्य सरगना समेत ये तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आनंद उर्फ कुकड़िया वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पुरा नत्था झोरिया थाना पिनाहट जिला आगरा उत्तर प्रदेश को मुख्य सरगना बताया है। इसके अलावा धनपाल उर्फ धान्धु वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी पुरा नत्था झोरिया तथा गुड्डू राठौड़ उम्र 27 वर्ष निवासी नगला मुक्ता थाना शमशाबाद जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया है।
इनमे धनपाल के खिलाफ पूर्व में तीन और आनंद के खिलाफ चोरी एवं नकबजनी के दो मामले दर्ज हैं।
दो महीने पहले मजदूर बनकर की थी रेकी
गैंग के दो सदस्य मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा और आनंद वर्मा वारदात से करीब दो महीने पहले मजदूरी करने के बहाने उदयपुर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नवीन ज्वैलर्स शोरूम की रेकी की और वारदात के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई।
इसके बाद गैंग के अन्य सदस्य योजनाबद्ध तरीके से उदयपुर पहुंचे। आरोपियों ने पैदल गुमानिया नाले में उतरकर शोरूम तक पहुंचने और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
फरार साथियों और शेष माल की तलाश जारी
गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस की सघन पूछताछ जारी है। पुलिस गैंग के अन्य फरार सदस्यों, जिनमें मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा भी शामिल है, की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी के शेष माल की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensational 1 Crore Theft in Udaipur Solved: 3 Arrested, Including Gang Leader, from Chambal Ravines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensational, crore theft, udaipur solved, 3 arrested, including gang leader, chambal ravines, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved