• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेक्टर ऑफिसर को बताए दायित्व व निर्देश, सेक्टर ऑफिसर को प्रशिक्षण

Responsibilities explained to Sector Officer instructions given training to Sector Officer also - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार तय कार्ययोजना के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सेक्टर आफिसर्स का प्रशिक्षण आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू आडिटोरियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं सेक्टर आफिसर्स के प्रभारी अधिकारी राजीव द्विवेदी की उपस्थिति में हुए प्रशिक्षण में यूडीए ओएसडी एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा ने सेक्टर आफिसर्स को आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी देते हुए आचार संहिता की पालना में सेक्टर आफिसर्स की भूमिका संबंधी प्रशिक्षण दिया। राज्य स्तरीय मास्टर टेनर डाॅ महामाया प्रसाद चैबीसा ने सेक्टर आॅफिसर के दायित्व एवं कर्तव्य, वनरेबिलिटी मैपिंग, कानून व्यवस्था, प्री पोल, पोल डे एक्टिविटी तथा पोल प्रोसेस की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही होम वोटिंग के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन करते हुए अब 80 वर्ष के बजाए 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को होम वोटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रपत्र 12 डी के वितरण, संग्रहण, वोटर लिस्ट में होम वोटिंग मार्किंग आदि की जानकारी दी।
एडीएम द्विवेदी ने कहा कि सेक्टर आफिसर निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। किसी भी बूथ पर किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित सेक्टर ऑफिसर की जिम्मेदारी तय होती है। इसलिए सभी सेक्टर आॅफिसर पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें जिससे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डाॅ प्रणय जोशी, कार्मिक प्रकोष्ठ के चंद्रवीर सिंह चौहान सहित सभी सेक्टर ऑफिसर्स उपस्थित रहे।
मतदान केंद्रों का करेंगे निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर्स को 11 से 13 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सेक्टर आफिसर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दिवस को लेकर अपेक्षित व्यवस्था आदि की जानकारी लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Responsibilities explained to Sector Officer instructions given training to Sector Officer also
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: responsibilities, explained, sector officer, instructions, training, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved