• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर कोर्ट परिसर में लाल-मुंह के बंदर ने मचाया उत्पात, वकीलों और कॉन्स्टेबल पर किया हमला, वाइल्डलाइफ टीम ने किया रेस्क्यू

Red-faced monkey creates havoc in Udaipur court complex, attacks lawyers and constable; wildlife team rescues it - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। उदयपुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अचानक एक लाल-मुंह बंदर घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। बंदर ने 4-5 वकीलों और एक कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया, जिससे टेबलों पर रखे जरूरी दस्तावेज बिखर गए और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 1 से 1.5 घंटे तक कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाला। बंदर को कलेक्टर और नगर निगम के निर्देश पर बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर धर्मेंद्र पाणिगर ने बताया कि यह बंदर पिछले डेढ़ महीने से शहर में लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। इस दौरान प्रतापनगर और नाकोड़ा नगर क्षेत्रों में करीब 20-25 लोगों पर हमला कर चुका था। इसके अलावा आरसीए कॉलेज में भी 4-5 छात्रों को काटा गया और कुम्हारों का भट्टा व शोभागपुरा 100 फीट रोड क्षेत्र में भी इसके हमलों की शिकायतें मिली थीं।
अब बंदर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिए जाने से आमजन और कोर्ट परिसर में राहत की सांस ली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Red-faced monkey creates havoc in Udaipur court complex, attacks lawyers and constable; wildlife team rescues it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: red-faced, monkey, udaipur court, complex, attacks, lawyers, constable, wildlife team, rescues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved