• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर के आश्रम में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म : संचालिका का भाई करता था शोषण, पूर्व शिक्षक की सजगता से हुआ खुलासा

Rape of a 10-year-old girl at an Udaipur ashram: Ashram manager brother was the abuser - Udaipur News in Hindi

मां के निधन के बाद पिता आश्रम में छोड़ गया था अकेला, सीडब्ल्यूसी ने दर्ज कराया मामला, एसपी ने खुद बालिका गृह पहुंचकर लिए बयान उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में एक आश्रम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आश्रम में रह रही 10 वर्षीय अनाथ-असहाय बालिका के साथ आश्रम संचालिका के भाई द्वारा दुष्कर्म और निरंतर यौन शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। बच्ची द्वारा संचालिका से शिकायत करने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय मासूम को चुप करा दिया गया। बाल कल्याण समिति (CWC) की दखल के बाद पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर राजकीय बालिका गृह में आश्रय दिलवाया गया है और पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व शिक्षक की सजगता से सामने आया मामला
बच्ची की मां का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और पिता शराब का आदी होने के कारण करीब 6 माह पहले बच्ची को आश्रम में अकेला छोड़कर चला गया था। इसके बाद पिता ने कभी सुध नहीं ली।
रोते हुए सुनाई आपबीती: बच्ची को पूर्व में पढ़ाने वाले एक शिक्षक कभी-कभार उससे मिलने और जरूरी सामान देने आश्रम आते थे। 5 अगस्त को जब शिक्षक मिलने पहुंचे, तो बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी और अपने साथ हो रहे यौन शोषण की जानकारी दी।
चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना: शिक्षक ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया।
6 अगस्त को रेस्क्यू: चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने 6 अगस्त को बालिका को आश्रम से रेस्क्यू किया और बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे राजकीय बालिका गृह भेजा गया।
"मुझे वापस आश्रम मत भेजना..." काउंसलिंग में छलका दर्द
सीडब्ल्यूसी (CWC) अध्यक्ष यशोदा पणिहार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बालिका बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसने बिलखते हुए गुहार लगाई कि उसे वापस उस आश्रम में न भेजा जाए। आरोपी अकेला पाकर उसके साथ घिनौनी हरकतें करता था। बच्ची के कई बार विरोध करने और संचालिका को बताने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली।
समिति के निर्देश पर 13 अगस्त को स्थानीय थाने में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई गई।
एसपी ने राजकीय बालिका गृह पहुंचकर दर्ज किए बयान
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने राजकीय बालिका गृह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं पीड़िता से मिलकर उसके बयान दर्ज किए।
बालिका ने पुलिस अधीक्षक को भी बताया कि उसने आश्रम संचालिका को कई बार आपबीती सुनाई थी, लेकिन संचालिका ने उसे अनसुना कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rape of a 10-year-old girl at an Udaipur ashram: Ashram manager brother was the abuser
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, ashram rape case 2026, minor girl harassment udaipur, sp dr amrita duhan, udaipur, cwc yashoda panihar, udaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved