• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विद्यापीठ की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में डॉ. दिलीप सिंह चौहान निलंबित

Rajasthan Vidyapeeth Takes Major Action: Dr. Dilip Singh Chauhan Suspended on Charges of Financial Irregularities Worth Rs. 10 Lakh - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) ने योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दिलीप सिंह चौहान को गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डॉ. चौहान पर पद के दुरुपयोग और भारी वित्तीय गबन के आरोप हैं, जिसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। केन्द्रीय कार्यालय में किया APO विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली ने बताया कि डॉ. दिलीप सिंह चौहान जब माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के योग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यवाहक निदेशक के पद पर थे, तब उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताएं की थीं। इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें निलंबित कर केन्द्रीय कार्यालय में एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है।
डॉ. चौहान पर लगे ये गंभीर आरोप
जांच कमेटी डॉ. चौहान के विरुद्ध निम्नलिखित पांच मुख्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
दोहरा लाभ लेना : नियमित सेवा में रहते हुए बिना अनुमति एक ही समय में विभिन्न पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होकर अनुचित लाभ उठाना।
नियम विरुद्ध डिग्रियां : तथ्यों को छिपाकर और नियमों को ताक पर रखकर शैक्षणिक डिग्रियां हासिल करना।
वित्तीय गबन : ट्रैक सूट, ब्लेजर और अन्य खेल सामग्री की खरीद में गड़बड़ी कर संस्था को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाना।
हितों का टकराव : पद का दुरुपयोग कर अपने परिवार के सदस्यों को लाभ पहुंचाना।
छवि धूमिल करना: संस्था के प्रति घोर लापरवाही बरतना और विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाना।
संस्था के विरुद्ध भ्रामक प्रचार का आरोप
रजिस्ट्रार ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच कमेटी गठित होने के बाद से ही डॉ. चौहान जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर विश्वविद्यालय के विरुद्ध भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैलाकर संस्था की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Vidyapeeth Takes Major Action: Dr. Dilip Singh Chauhan Suspended on Charges of Financial Irregularities Worth Rs. 10 Lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidyapeeth, major action, dr dilip singh chauhan, charges, financial irregularities, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved