• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यापीठ में फ्रेशर पार्टी लोगान 2025-26 का रंगारंग आगाज : विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, रीमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियां

Rajasthan Vidyapeeth Fresher Party Logan 2025-26 Begins with a Grand Celebration - Udaipur News in Hindi

2047 तक विकसित के साथ सुविकसित, सुसमृद्ध, सुस्वस्थ भारत बनाने की जरूरत - प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के कम्प्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी लोगान 2025-26 का शुभारंभ महाविद्यालय सभागार में कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, निदेशक प्रो. मंजु मांडोत, डॉ. मनीष श्रीमाली और डॉ. भारत सिंह देवड़ा ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीपदान कर किया। समारोह की शुरूआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी और रिमिक्स गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। प्रमुख प्रस्तुतियों में "खम्मा घणी", "मिश्री से मीठी बात थारी", "घूमर", "गुलाबी साड़ी मारी बिंदनी बनावे", "मैंने पायल है छनकाई" शामिल रही।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। पीजी में अंकुर सुखवाल को मिस्टर फ्रेशर और रिंकु को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि यूजी में नवीन वैष्णव को मिस्टर फ्रेशर और यशस्वी सिंह हाडा को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। शब्बीर, कोमल पालीवाल, मोहम्मद शमी और ज्योति कुमावत रनर-अप रहे।
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता के दौर में भी हमें अपनी भारतीय संस्कृति और परंपरा नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को विज्ञान और तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाओं का संतुलन बनाए रखने, 2047 तक विकसित और सुसंपन्न भारत बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतरता व समर्पण के साथ प्रयास करने का संदेश दिया।
समारोह का संचालन मनीष कुमावत और ज्योति मेनारिया ने किया, जबकि आभार डॉ. मनीष श्रीमाली ने ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थियों ने समारोह का आनंद लिया।
स्रोत : कृष्णकांत कुमावत, निजी सचिव वाइस चांसलर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Vidyapeeth Fresher Party Logan 2025-26 Begins with a Grand Celebration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidyapeeth, fresher party, logan, grand celebration, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved