उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड विश्वविद्यालय) को लेकर कॉलेज शिक्षा निदेशालय की 4-सदस्यीय जांच समिति (डॉ. सतीश कुमार आचार्य, डॉ. कुलदीप सिंह गहलोत, डॉ. जितेन्द्र सिंह राव और डॉ. सीमा सरूपरिया) की रिपोर्ट में कई गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं उजागर की गई थीं। इसके जवाब में कुलाधिपति (कुलप्रमुख) भंवर लाल गुर्जर और कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने प्रेस वार्ता कर इन आरोपों का बिंदुवार खंडन किया। दोनों पक्षों के मुख्य बिंदुओं का तुलनात्मक विश्लेषण:
1. पदों का संकेंद्रण और संविधान में बदलाव
जांच समिति के आरोप: भंवर लाल गुर्जर ने विश्वविद्यालय व मातृ संस्था के संविधान में बार-बार बदलाव कर कुलाध्यक्ष, कुलप्रमुख और कुलाधिपति—तीनों शीर्ष पद अपने पास रख लिए। संस्थान में चपरासी/चालक से लेकर कुलाधिपति तक एक ही वर्ग व परिवार का एकाधिकार स्थापित कर दिया गया और 2012 से प्रतापनगर थाने में एफआईआर लंबित होने के बावजूद वे पद पर बने रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुलाधिपति का खंडन: गुर्जर ने बताया कि वे 2012 से मातृ संस्था की मैनेजमेंट कमेटी में सेवारत हैं। उन्होंने संविधान में मनमाने बदलाव के आरोप को नकारते हुए कहा कि पूर्व कुलपति को संस्था के व्यापक हित में हटाने के लिए उन्हें कड़ा फैसला लेना पड़ा, जिसके चलते उन्हें धमकियां तक दी गई थीं।
2. पुत्र प्रवीण गुर्जर की बैकडोर एंट्री व नियुक्ति
जांच समिति के आरोप: वर्ष 2006 में डबोक आंगनबाड़ी केंद्र में अनुबंध पर अर्थ-लेखक के रूप में लगे प्रवीण गुर्जर को 2013 में स्थायी किया गया और 2014 में कनिष्ठ लिपिक व सह-संगठन सचिव बनाया गया। 2024 में बिना किसी सार्वजनिक विज्ञप्ति के पिता भंवरलाल ने खुद चयन समिति बनाकर बेटे को सीधे 'संगठन सचिव' (सर्वशक्तिमान पद) सौंप दिया। साथ ही एलएलबी प्रवेश के समय 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं गायब होने के बावजूद बार काउंसिल नियमों के खिलाफ प्रवेश दिलाया गया।
कुलाधिपति का खंडन: कुलाधिपति ने स्पष्ट किया कि संगठन सचिव के पद पर प्रवीण गुर्जर का चयन किसी बैकडोर से नहीं, बल्कि नियमानुसार गठित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) द्वारा किया गया है। एलएलबी में प्रवेश या डिग्री की जांच का दायित्व तत्कालीन कुलपति का था, संस्था प्रमुख का नहीं।
3. अजमेर की 2000 करोड़ रुपये की जमीन का घोटाला
जांच समिति के आरोप: जांच रिपोर्ट का सबसे गंभीर पहलू अजमेर स्थित आनासागर के पास विजय सिंह पथिक कॉलेज की 2,000 करोड़ रुपये की भूमि से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भूमि हस्तांतरण में भारी वित्तीय अनियमितताएं की गईं।
कुलाधिपति का खंडन: कुलाधिपति ने वित्तीय नुकसान के दावों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने तर्क दिया कि पहले विश्वविद्यालय मातृ संस्था को सहायता देता था, लेकिन उनके आने के बाद मातृ संस्था ने 4.5 करोड़ रुपये की नई संपत्ति खरीदी और विश्वविद्यालय को 9.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, अतः वित्तीय नुकसान का सवाल ही नहीं उठता।
4. बीएड और एमपीएड में अवैध प्रवेश व पेनाल्टी
जांच समिति के आरोप: बीएड बालविकास (सत्र 2020-21 से 2023-24) में स्वीकृत 200 सीटों से अधिक और एमपीएड (सत्र 2021-23) में स्वीकृत 40 सीटों से अधिक विद्यार्थियों को अवैध रूप से प्रवेश दिया गया। इसकी 50% पेनाल्टी राशि राजकोष में जमा कराने और शिक्षकों को तय सीमा से अधिक पीएचडी स्कॉलर आवंटित करने का मामला पकड़ा गया।
कुलाधिपति का खंडन: कुलाधिपति ने इसका पूरा ठीकरा पूर्व कुलपति पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व कुलपति ने अपने वित्तीय स्वार्थों के चलते बिना अनुमति के विभिन्न पाठ्यक्रमों में तय सीमा से अधिक सीटें आवंटित की थीं। इन सभी मामलों की जांच के लिए आंतरिक जांच कमेटी बना दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
5. वित्तीय स्थिति: 36 करोड़ का दावा बनाम 19 करोड़ का कर्ज
पूर्व प्रशासन का पक्ष/दावा: पूर्व कुलपति ने बैठकों में दावा किया था कि विश्वविद्यालय के पास 36 करोड़ रुपये का सुरक्षित कोष मौजूद है।
वर्तमान कुलपति (प्रो. मंजू मांडोत) का खुलासा: आंतरिक वित्तीय जांच में पाया गया कि 36 करोड़ में से 19 करोड़ रुपये पर बैंक से ऋण ले रखा है और शेष 17 करोड़ रुपये मात्र कॉरपस फंड है। यूजीसी नियमानुसार न्यूनतम 25 करोड़ रुपये का कॉरपस फंड होना अनिवार्य है, जो पूरा नहीं है। कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़े हैं और अवैध नियुक्तियों के जरिए चहेतों को घर बैठे वेतन दिया जाता रहा।
6. जांच समिति के अधिकार क्षेत्र पर सवाल
जांच समिति की सिफारिश: 4-सदस्यीय कमेटी ने प्रशासनिक एकाधिकार और घपलों को देखते हुए राज्य सरकार से पूरी संस्था का अधिग्रहण करने और तत्काल रिसीवर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
कुलाधिपति का विरोध: भंवर लाल गुर्जर ने आरोप लगाया कि कॉलेज शिक्षा के निरीक्षण दल को केवल विश्वविद्यालय की जांच का अधिकार था, लेकिन उन्होंने नियमों के विरुद्ध जाकर मातृ संस्था की भी जांच की। इसके अलावा, संस्था द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमुख साक्ष्यों और दस्तावेजों को जानबूझकर अंतिम रिपोर्ट से गायब कर दिया गया।
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा

मुंबई : BMC ऑफिस और PNB बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope