• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विद्यापीठ की 40 साल की शिक्षा यात्रा पूरी : स्थापना दिवस समारोह में युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

Rajasthan Vidyapeeth Completes 40 Years of Educational Journey :  Youth Urged to Become Self-Reliant at Foundation Day Ceremony - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपने 40वें स्थापना दिवस का आयोजन एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन में किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं के स्वबोध और स्वावलंबन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया। निंबाराम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को केवल रोजगार लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना आवश्यक है। उन्होंने स्वावलंबन, कौशल विकास और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि आज का युवा परिवार और समाज से शुरुआत कर राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विचार, मूल्यों और राष्ट्रप्रेम पर मनन करने का अवसर है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया, जिसमें स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यबोध और पारिवारिक संस्कार शामिल हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रो. कैलाश सोडाणी ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति और परिवर्तन की नींव है और भारतीय ज्ञान परंपरा व इतिहास के साथ व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने विश्वविद्यालय की स्थापना, उद्देश्य और वर्तमान विकास यात्रा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ की प्रगति समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से संभव हुई है और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पण आवश्यक है।
समारोह में समाजसेवी हिम्मत सिंह झाला, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, डीन, डायरेक्टर, अकादमिक और गैर-अकादमिक स्टाफ, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश चौबीसा ने किया, जबकि आभार रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली ने व्यक्त किया।
समारोह की शुरुआत मॉ सरस्वती, भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Vidyapeeth Completes 40 Years of Educational Journey : Youth Urged to Become Self-Reliant at Foundation Day Ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidyapeeth, completes, educational journey, youth urged, become self-reliant, foundation day, ceremony, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved