उदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार सुबह उदयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का उद्घाटन किया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम उदयपुर में संभाग के जिलों के 30 हजार किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताए जाएंगे। पहले दिन 10 हजार किसान कार्यक्रम में पहुंचे। उद्घाटन अवसर पर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, केद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित उज्बेकिस्तान के एंबेसेडर एचई फरहौद अरजिव उपस्थित थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहले दिन किसानों को राजस्थान की संस्कृति से जुडी एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। मीट में नई खेती-किसानी तकनीकों के बारे में चर्चा की जाएगी। मंत्री किसानों के सवालों का जवाब
भी देंंगे। तीन दिन में 7 केन्द्रीय सहित 24 मंत्री शामिल होंगे। मंत्री किसानों के सवालों का जवाब भी देंगे। एग्रो मीट में राष्ट्रीय अंंतरराष्ट्रीय स्तर की 106 कंपनियां शिरकत कर रही हैं।
3 दिवसीय कर्याक्रम में प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। देश के अलग-अलग क्षेत्र के उन्नत नस्लों के पशुओं की प्रदर्शनी होगी,
जिसमें मुख्य आकर्षण 9 करोड़ रुपए का भैंसा युवराज और उसका बेटा
सम्राट रहेगा। यहां भी इन नस्लों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope