• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, 18 बोट्स से पहुंची बारात

Raghav and Parineeti got married after taking seven rounds, wedding procession arrived in 18 boats - Udaipur News in Hindi

-विंटेज कार से दूल्हा बने राघव पहुंचे जयमाला पहनाने

उदयपुर।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा रविवार को उदयपुर में एक-दूजे के हो गए। यहां होटल 'द लीला पैलेस' में चार बजे दोनों ने हिन्दू परम्परा के अनुसार सात फेरे लिए। इससे पहले 'ताज लेक पैलेस' से राघव की बारात 18 बोट्स के जरिए 'द लीला पैलेस' पहुंची। राजस्थानी सेहरा बांधकर दूल्हे बने राघव विंटेज कार से पहुंचे तथा साढ़े तीन बजे परिणीति को जयमाला पहनाई। दूल्हा-दुल्हन क्रीम रंग की ड्रेस पहने हुए थे। शाम 6:30 बजे विदाई का कार्यक्रम हुआ। मेरिज की थीम पर्ल व्हाइट होने से ज्यादातर मेहमान इसी तरह की ड्रेस में थे।

राघव एवं परिणीति की शाही शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, युवा सेना के आदित्य ठाकरे, आप सांसद संजय सिंह, क्रिकेटर हरभजन सिंह, परिणीति की खास सहेली पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उसकी बहन अनम मिर्जा, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, करण जौहर, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आदि शामिल हुए। क्रिकेटर हरभजन अपनी पत्नी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ उदयपुर आए थे।

नहीं आ पाए सीएम गहलोत

राघव और परिणीति की शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल नहीं हो पाए। शनिवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने तथा भारी बारिश के चलते गहलोत का अपना उदयपुर दौरा रद्द करना पड़़ा। परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनका अभिनेता पति निक जोनास और बेटी मालती भी शादी में शामिल नहीं हुई। हालांकि प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा मौजूद थीं।

वेडिंग थीम पर्ल व्हाइट में नजर आए ज्यादातर मेहमान

राघव और परिणीति की शादी का थीम पर्ल व्हाइट था। जिसके चलते द लीला पैलेस होटल का हर हिस्सा इसी रंग के फूलों से सजा था। ज्यादातर मेहमान भी इसी थीम के कपड़े पहने थे। शादी में बैंड बजाने वाले लोगों का भी ड्रेस कोड था। दिल्ली के सोहन बैंड के सदस्य नीले रंग का कोट, सफेद रंग का पायजामा और काले रंग के जूते पहने हुए थे।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे राघव-परिणीति


राघव चड्ढा और परिणीति की शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर राघव-परिणीति टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।

मेहमानों ने अलग-अलग व्यंजनों का चखा स्वाद

रॉयल वेडिंग में मेहमानों को अलग-अलग राज्यों के खास व्यंजन परोसे गए। शादी का मेन्यू में राजस्थानी के अलावा पंजाबी तथा अन्य राज्यों की प्रसिद्ध डिश शामिल थी। यही नहीं, इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई थीं।
आप नेता ने कहा, "आज राजनीति नहीं, रागनीति है।"

राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शाही शादी में शामिल आप नेता संजय सिंह ने आज राजनीति की नहीं, बल्कि रागनीति है। इसलिए राजनीति की कोई बात नहीं की जानी चाहिए। यही बात आदित्य ठाकरे ने भी कही।

गानों की धुन पर थिरके भगवंत मान

राघव-परिणीति की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार दोपहर ही उदयपुर पहुंच गए थे। शनिवार रात संगीत नाइट में पंजाब के फैमस सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्म किया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें गाने की धुन पर भगवंत मान थिरकते नजर आए।

पूरे उदयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम


राघव परिणीति की शादी के चलते पूरे उदयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल को तैनात किया गया। होटल से एक निश्चित दूरी पर ही लोगों को रोका जा रहा था। इस दौरान किसी को फोटो क्लिक करने की अनुमति नहीं थी। राजस्थान पुलिस के साथ पंजाब पुलिस भी उदयपुर में सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए थी।

केजरीवाल तथा भगवंत मान की पत्नियों ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल व पंजाब के सीएम भागवत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने रविवार को वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा पहुंचकर श्रीजी प्रभु की राज भोग झांकी के दर्शन किए। राज भोग झांकी के दर्शन के लिए दोनों सीएम की पत्नियां श्रीनाथ जी मंदिर के मोती महल दरवाजे से मंदिर पहुंची। राज भोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परम्परानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने महाप्रभुजी की बैठक परिसर उपराना ओढ़ाकर प्रसाद व पान बीड़ा भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raghav and Parineeti got married after taking seven rounds, wedding procession arrived in 18 boats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, actress parineeti chopra, aap mp, raghav chadha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved