• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो करोड़ की रिश्वत मांगने की आरोपित एएसपी दिव्या मित्तल के रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी!

Preparation to run a bulldozer on the resort of ASP Divya Mittal, accused of demanding a bribe of two crores! - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। दो करोड़ रुपए की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद निलम्बित की गई एएसपी दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित रिसोर्ट को खाली कराने के आदेश दे दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अब इस पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। उदयपुर नगर विकास प्रन्यास ने एक मार्च को दिव्या मित्तल के इस रिसोर्ट को अवैध अतिक्रमण बताते हुए हटाने के आदेश जारी किए थे। एक मार्च को दोपहर तीन बजे उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित रिसोर्ट पर यह नोटिस चस्पां कर दिया गया। इस दौरान वहां 25 युवा कलाकारों का दल ठहरा हुआ था। दिव्या के परिजनों ने उन्हें यहां से अपना सामान खाली करने को कह दिया। गुरुवार रात यह दल अपना सामान शिफ्ट करता नजर आया। परिजनों का कहना था कि हमें जरा भी समय नहीं दिया गया, हालांकि उन्होंने मीडिया को वीडियो बाइट देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि दिव्या मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर में एसीबी ने कार्रवाई की थी। दिव्या मित्तल को 16 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उसे 16 जनवरी को ही निलंबित कर दिया गया था। निलम्बनकाल में उसका हेडक्वार्टर डीजीपी ऑफिस राजस्थान जयपुर रखा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparation to run a bulldozer on the resort of ASP Divya Mittal, accused of demanding a bribe of two crores!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulldozer, resort of asp, asp divya mittal, udaipur, rajasthan, rajasthan police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved