• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानस की चौपाइयों से गूंज उठा पहाड़ियों से घिरा प्रताप गौरव केन्द्र

Pratap Gaurav Center surrounded by hills echoed with the echoes of Manas. - Udaipur News in Hindi

-अखण्ड राम चरित मानस पाठ शुरू, सोमवार को होंगे विविध आयोजन उदयपुर। मंगल भवन अमंगल हारी’ के उच्चारण के साथ ही उदयपुर में अरावली की उपत्यकाओं के बीच स्थित प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में रविवार को राम चरित मानस की चौपाइयां गूंज उठीं। अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को होने जा रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर प्रताप गौरव केन्द्र के भक्तिधाम में रविवार से राम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जो सोमवार सुबह 9 बजे तक चलेगा। अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति के साथ ही विविध आयोजन होंगे और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर यहां भी महाआरती की जाएगी। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का आरम्भ रविवार सुबह 9 बजे भक्तिधाम में अखण्ड पाठ से शुरू हुआ। पंडित लक्ष्मण के सान्निध्य में प्रताप गौरव केन्द्र के कार्यकर्ताओं सहित समीपवर्ती क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में पाठ का आरंभ हुआ। दिन भर जारी पाठ में श्रद्धालुओं का शामिल होना जारी रहा। इस दौरान वहां घूमने आए पर्यटकों ने भी कुछ देर के लिए बैठकर पाठ का पुण्यलाभ उठाया। इससे पूर्व, भक्तिधाम में स्थित गणपति, श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, चारभुजा नाथ, एकलिंगजी, सांवलिया जी, चामुंडा माता जी, केसरिया जी, राम दरबार की विशेष आरती की गई और राम दरबार के समक्ष स्तुति के साथ अखण्ड पाठ आरंभ किया गया।
सक्सेना ने बताया कि अखण्ड पाठ की पूर्णाहुति 22 जनवरी सुबह 9 बजे होेगी। इसके बाद भजन-कीर्तन शुरू होंगे जो 11 बजे तक चलेंगे। इसके बाद 11 से एक बजे तक अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसके लिए वहां बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर भक्तिधाम में महाआरती होगी और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तिधाम में विराजित आराध्यों के समक्ष 101 किलो लड्डू का भोग धराया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार शंकर शर्मा द्वारा बनाए गए छह गुना चार फीट के रामलला के चित्र का भी अनावरण किया जाएगा।
सक्सेना ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र परिसर को ओम अंकित केसरिया पताकाओं से सजाया गया है। रात के समय केन्द्र रोशनी से लकदक किया गया है। 22 जनवरी शाम को 5100 दीयों की दीपमालिका सजाई जाएगी। कला के अनूठे उदाहरण के रूप में दीयों से राम मंदिर का प्रतिरूप बनाया जाएगा और दीयों से जय श्रीराम भी लिखा जाएगा।

26 से 28 तक रहेगी शुल्क में छूट

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक तीन दिन गौरव केन्द्र के दर्शन शुल्क में छूट रहेगी। गौरव केन्द्र के दर्शन 50 रुपये में किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pratap Gaurav Center surrounded by hills echoed with the echoes of Manas.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, ram charit manas, ayodhya, pran pratistha mahotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved