• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उदयपुर: राजस्थान के कोने कोने में टूरिस्ट को आकर्षित करने की क्षमता

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के उदयपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां 15 हजार करोड के हाइवे प्रोजेक्ट्स का लोकपर्ण किया। साथ ही उन्होंने कोटा के 1400 मीटर लंबे हैंगिग ब्रिज का भी लोकापर्ण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब सवा बारह बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल कल्याण सिंह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। वाद्ययंत्रों के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री की अगुवानी की। खेलगांव पहंचकर पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंच पर पीएम मोदी को मेवाडी पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी भी इस अवसर पर मौजूद थे। पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकापर्ण करने के बाद खेलगांव मैदान पर ही जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत मायड भाषा से की। मोदी ने प्रदेशवासियों को खम्मा घणी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरा वीरों और प्रेम की धरा है। साथ ही राजस्थानी भाषा में बोलते मोदी ने राजस्थान के महापुरुषों को याद किया। पीएम मोदी ने पिछले दिनों राजस्थान में आई बाढ का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने खुद यहां पर आकर बाढग्रस्त इलाकों का जायजा लिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वास रखिए भारत सरकार संकट की घडी में राज्य सरकार के साथ खडी है। हमें चुनौतियां लेने और उनसे लडने की आदत:
पीएम मोदी ने कहा कि हमने दिखा दिया है कि काम करने वाली सरकार कैसी होती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव के वक्त वादे करना। अखबारों में हैडलाइन बनना। ये सारे खेल देश भलीभांती देखता आया है। उन्होंने कहा कि सालों से यही चलता आया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सामने सबसे बडी चुनौती यही है। इन बुराइयों को खत्म करने में इनती ताकत लगती है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो वादे किए उन्हें पूरा भी किया। पीएम ने कहा कि हमे चुनोतियों को चुनने की भी आदत और चुनोतियों को चुनौती देने की भी आदत है। साथ ही उन चुनोतियों से लडने की भी आदत है।
राजस्थान की सडकों में पैसा उगलने की ताकत: मोदी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi says We are here to work and deliver time bound results
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, pm modi in udaipur, pm modi inaugurate projects worth rs 15000 cr in udaipur, modi says to work and deliver time bound results, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved