• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी प्रताप गौरव केन्द्र को देख हुए मुग्ध

PM Modi is proud to see Pratap Gaurav Center - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र में शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की देश भक्ति, स्वाभिमान, त्याग, तपस्या और मातृभूमि के प्रति सर्वस्व समर्पण का दर्शन कराते चित्रों और झांकियों को देख मुग्ध हो उठे। उन्होंने केन्द्र के निर्माण में भागीदार सभी लोगों को बधाई दी और उनके इस कार्य की सराहना की। मोदी के प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष के.एस.गुप्ता ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने प्रताप चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महाराणा प्रताप समिति के महामंत्री श्री मदन मोहन टांक ने महाराणा प्रताप के जन्म से लेकर महाप्रयाण तक की सम्पूर्ण जीवन यात्रा के बहुरंगी चित्रों की विषय वस्तु के बारे में अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने केन्द्र की हल्दीघाटी दीर्घा देखी, जहां केन्द्र के संचालक ओम प्रकाश ने हल्दीघाटी युद्ध से संबंधित विभिन्न दृश्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मैकेनिकल रोबोट दीर्घा में हाड़ी रानी व पन्नाधाय की रोबोटिक मैकेनिकल झांकी देखी। प्रधानमंत्री ने प्रताप गौरव केन्द्र में शुरू होने वाले वाटर लेजर शो के जलाशय का भी अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने केन्द्र की विजिटर बुक में गुजराती भाषा में लिखे संदेश में इस ऎतिहासिक प्रयास की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi is proud to see Pratap Gaurav Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi is proud to see pratap gaurav center, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved