• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माटी की गणेश प्रतिमाएं बना कर संस्कृति व प्रकृति रक्षा का लिया संकल्प

Pledged to protect culture and nature by making clay Ganesh idols - Udaipur News in Hindi

- विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित हुई माटी के गणपति कार्यशाला उदयपुर | गणपति व देवी पूजा के लिए देश भर में मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजने और विसर्जित करने की परम्परा बढ़ती फैलती जा रही है। पुरातन काल में सनातन संस्कृति और प्रकृति दोनों की रक्षा के प्रयोजनार्थ ईमानदार कोशिशें होती रहीं। बाद में वह स्वरूप विकृत होकर शुरू में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की छोटी सफेद मूर्तियों में बदला और धीरे धीरे कब विराट कैमिकल युक्त रंगीन मूर्तियों में तब्दील हो गया, पता ही नहीं चला। आज फिर से इस बात की जरूरत आन पड़ी है कि घर मोहल्लों और मंदिरों में अवसर विशेष पर स्थापना कर पूजित गणेश और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं सूक्ष्म, सांकेतिक और कच्ची माटी की बनाकर पूजने और विसर्जित करने के विचार कला विशेषज्ञ कृष्ण केशव काटे ने विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित माटी के गणपति कार्यशाला में शुक्रवार को व्यक्त किए।
गौरतलब है कि यह कार्यशाला मार्तण्ड फाउंडेशन, सक्षम संस्थान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साझे में आयोजित हुई।
कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने किया। इस दौरान प्रशिक्षक काटे ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन प्रतिमाओं में बीजों को भी रख दें और तालाब, नदियों में विसर्जन के बजाय चाहें तो घर पर ही किसी जल पात्र में विसर्जन कर उसे किसी बगीचे में अर्पण कर दें।
बता दें, काटे के निर्देशन में बीसियों प्रतिभागियों ने मिट्टी से गणपति प्रतिमा बनाई और पत्तियों, फूलों व दूब से उनका श्रृंगार भी करके प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यशाला के प्रारम्भ में विभागाध्यक्ष जे पी श्रीमाली ने प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं से झील, तालाब सहित पूरे पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। अन्त में गौरांग शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कलाविद लक्ष्मी मूर्ति और योगाचार्य सुरेश पालीवाल सहित नगर के कई प्रबुद्ध पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pledged to protect culture and nature by making clay Ganesh idols
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pledged, to protect culture, and nature, by making, clay ganesh idols, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved