• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पायलट बोले- लोकसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए डू और डाई वाले

Pilot said - Lok Sabha elections will be do or die for both Congress and BJP - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं टोंक विधायक सचिन पायलट शनिवार को उदयपुर में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए डू और डाई वाले हैं। यानि दोनों में करो और मरो वाली स्थिति होगी। दोनों ही दल इस चुनाव अपना दमखम झोंक देंगे। हालांकि उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ परोसना उसका काम है। वह आमजन के बीच यह साबित करने में जुटे हैं कि कांग्रेस ने देश को डुबोने का काम किया है, किन्तु भाजपा का कोई एक भी पदाधिकारी यह बता दें कि देश को आजाद कराने और उसके बाद भारत के नवनिर्माण में उनकी कोई भूमिका रही। भाजपा के किसी सदस्य या नेता का भाजपा के निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। बनी-बनाई सरकार गिराना इनका कामः
पायलट ने कहा कि भाजपा बनी-बनाई यानी जनता की निर्वाचित सरकारों को गिराने का काम करती है। भाजपा के गलत कामों की सूची बनाई जाए तो पूरी किताब बन जाएगी। 90 के दशक में तत्कालीन राजीव गांधी की सरकार गिराने के लिए उन्होंने वामपंथियों का साथ दिया। कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए वीपी सिंह सरकार के गठन के लिए भाजपा ने जनता दल और कम्यूनिस्टों का हाथ थाम लिया था। आज वहीं भाजपा हमारे इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाते हैं। जब आप सत्ता को पाने के लिए एकजुट हो गए, तब कुछ भी गलत नहीं लगा। अब सब बातें भले ही इतिहास की है लेकिन लोग भूलते नहीं।
युवा बदल रहे देश की दिशाः
पायलट ने यह भी कहा कि आज का समय बदल चुका है। भारत का भविष्य युवा है। वह सोशल मीडिया के मंचों तथा तकनीक के माध्यम से अपनी बातें और अपना पक्ष खुलकर सबके सामने रखता है। उन सबको बरगलाने का काम भाजपा कर रही है। ऐसे में भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का काम सभी दल मिलकर कर रहे हैं। हम सभी दलों ने तय कर लिया है कि निजी महत्वकांक्षाएं परे रखकर एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ें। पूरे देश में कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में हम सबको साथ में रखकर तय लक्ष्य को हांसिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pilot said - Lok Sabha elections will be do or die for both Congress and BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, congress, lok sabha elections, preparations, strengthen state organization, former state president, tonk mla, sachin pilot, party officials, workers, media meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved