• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सायरा क्षेत्र में ओवरलोड जीप खाई में गिरी, 19 यात्री घायल

Overloaded jeep falls into ditch in Saira area, 19 passengers injured - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के रावछ गांव के पास अनियंत्रित हुई जीप खाई में जा गिरी। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मदद कर बाहर निकाला तथा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। ओवरलोड जीप सवारियां भरकर पदराड़ा से रावछ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित 19 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए। उन्होंने सायरा पुलिस थाने में सूचना दी और घायलों की मदद में लग गए। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। जीप में महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी सवार भी थे। सूचना पर सायरा थाने के एएसआई वरदी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल शंकर लाल, नरपत राम, गुमान सिंह व कॉन्स्टेबल रुपाराम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। वहां से घायलों को 108 की मदद से पडराड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और 8 यात्रियों को उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Overloaded jeep falls into ditch in Saira area, 19 passengers injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, jeep accident, ravach village, saira area, district, passengers, injured, local people, hospital, treatment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved