• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएसएस ने सरकारी स्कूल के 350 बच्चों को दिए आईडी कार्ड और बैल्ट

NSS gave ID cards and belts to 350 government school children - Udaipur News in Hindi

उदयपुर (ब्यूरो)। नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) ने महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा में शनिवार को 350 बच्चों को आईडी कार्ड और बेल्ट के साथ स्टेशनरी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्कूल की ओर से आयोजित 'बाल प्रतिभा प्रस्तुति' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। इनके सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ समाज की पहल भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि निदेशक देवेंद्र चौबीसा व विष्णु शर्मा हितैषी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आरंभ में विद्यालय प्रधान डॉ. सीमा आमेटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों का पगड़ी व उपरणा पहना कर अभिनंदन किया।
अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान की और से 350 विद्यार्थियों को आईडी कार्ड, बेल्ट, 600 पेन-पेंसिल 450 रबर, शॉपनर, स्केल, बेग आदि का वितरण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सर्दी में सभी बच्चों को स्वेटर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हितु शर्मा व प्रीति हिंगड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन सुलोचना जैन ने किया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, बंशीलाल मेघवाल, मोहित मेनारिया, दिलीप सिंह चौहान, लक्ष्मण प्रजापत सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NSS gave ID cards and belts to 350 government school children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, bureau, narayan seva sansthan, nss, stationery, id cards, belts, children, mahatma gandhi higher secondary school, pahada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved