सैयद हबीब ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उदयपुर। देश में भाजपा ने एनआरसी व नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के समर्थन में भाजपा का अभियान जारी है। भाजपा के विधायक व पदाधिकारी लगातार इस काम में लगे हुए हैं। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने सोमवार को बांसवाड़ा में प्रेसवार्ता में कहा कि एनआरसी तो कांग्रेस लेकर आई थी, अब वो खुद इस बात का विरोध कर रही है। ऐसा क्यों, इसका मकसद क्या है। क्योंकि कांग्रेस देश में अशांति फैलाना चाहती है।
मुसलमान सहित तमाम लोगों को बरगला कर या भड़काने का काम कर रही है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू करना ही पड़ेगा। यह काम प्रशासन को करना है। नेता तो कोई भी बयान दे सकता है, लेकिन प्रशासन संविधान के साथ बंधा हुआ है। देश की संसद में अगर कानून बनता है तो उसे लागू करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
उन्होंने कहा कि इस कानून व एनआरसी से देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी, लेकिन जो लोग घुसपैठिये हैं, उन्हें तो जाना पड़ेगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में अगर हम हिंदू, सिख, ईसाई और जैन धर्म के लोगों को नागरिकता देकर नागरिक होने का हक दे रहे हैं तो इसमें बुराई किया है। इसमें कुछ भी सांप्रदायिक नहीं है, लेकिन कांग्रेस सांप्रदायिकता फैला कर लोगों को भड़का रही है।
सीबीआई ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की 16 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी जब्त की
क्या मुफ्त शिक्षा, पेयजल, बिजली तक पहुंच को 'रेवड़ियां' कहा जा सकता है? : सुप्रीम कोर्ट
जयपुर में जिंदा जलाई गई महिला शिक्षिका ने अस्पताल में तोड़ा दम
Daily Horoscope