• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराणा भूपाल अस्पताल में अब रोगी आसानी से जान सकेंगे अपने अधिकार

Now patients will be able to know their rights easily in Maharana Bhupal Hospital - Udaipur News in Hindi

- प्रमुख स्थलों पर लगाए पोस्टर

उदयपुर । महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल में आने वाले रोगियों और परिजन अब आसानी से रोगियों के अधिकारों से परिचित हो सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने एनएबीएच एक्रीडिटेशन के तहत रोगी के अधिकार के लिए जानकारी सभी कॉरिडोर, आउटडोर, मुख्य स्थान पर डिस्प्ले की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने बताया कि महाराणा भूपाल अस्पताल अपनी प्रतिष्ठित परंपराओं के साथ हर रोगी का ध्यान रखने के लिए समर्पित है। आमजन के स्वास्थ्य की देखभाल, रोगियों के अधिकार को पूर्ण महत्ता दी जाती है। इसी क्रम में रोगी के अधिकार व दायित्वों को प्रदर्शित किया गया है।
यह हैं रोगियों के अधिकार
सम्मान सहित देखभालः अस्पताल प्रशासन आमजन के उच्चतम स्वास्थ्य स्तर को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जानकारी और सहमतिः अस्पतला में रोगी की स्थिति, उपचार विकल्पों और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी, और रोगी की सहमति के बिना कोई उपचार नहीं किया जाएगा।
गोपनीयता का सच्चा पालनः रोगी की गोपनीयता का पूरा समर्थन करते हैं और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखा जाएगा।
सही और जल्द उपचारः रोगी को सही समय पर उपचार मिलेगा और अच्छी देखभाल की प्रतिज्ञा।
स्वागत कक्ष, शिकायत की भी सुनवाई
डॉ सुमन ने बताया कि अस्पताल में मरीजों और परिजनों के लिए स्वागत रूम स्थापित है। वहां उन्हें सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं रोगी मित्र भी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। यदि अस्पताल में किसी तरह की समस्या आती है तो कॉल करके अथवा क्यूआर कोड स्केन करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा शिकायत रूम में भी संपर्क किया जा सकता है। शिकायतों के लिए निगरानी कक्ष भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now patients will be able to know their rights easily in Maharana Bhupal Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now patients, will be able, to know, their rights, easily, in maharana bhupal hospital, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved