• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जरूरत पड़ने पर ही लें एंटी बायोटिक दवा - डॉ. धनेरिया

National Convention for Medical Updates in Udaipur, Dr. SP Dhaneria, Dean of Raipur AIIMS, Take antibiotics only if needed - Udaipur News in Hindi

उदयपुर।एंटी बायोटिक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसी दवाएं सही समय पर और जरूरत पड़ने पर ही लेना चाहिए। हर छोटी बीमारी में बार-बार एंटी बायोटिक दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ये बात रायपुर एम्स के डीन डॉ. एसपी धनेरिया ने कही। वे एंटी-माइक्रोबाइल प्रतिरोध विषय पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शनिवार को शुरू हुई राष्ट्रीय अधिवेशन एसोसिएशन फॉर मेडिकल अपडेट्स के शुभारंभ समारोह में सं‍बोधित कर रहे थे। गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार या फिर नियमित रूप से एंटी बायोटिक दवा लेनी पड़ रही है तो इसके लिए डॉक्टर से खून की जांच कराएं। जिसके आधार पर ये पता लग पाएगा कि खून में जो बैक्टेरिया है उस पर कौनसी एंटी बायोटिक दवा असर करेगी। जोधपुर एम्स के डॉ सुनंदा डॉ. महेश दवे ने एंटी-बायोटिक दवाओं के इस्तेमाल के लिए सख्त दिशा-निर्देश बनाए जाने पर जोर दिया। मुम्बई की डॉ. दीपिका जिंदल ने न्यू कॉर्डियक बायो-मार्कर्स विषय पर प्रिजेंटेशन दिया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. एफ एस मेहता, अधीक्षक डॉ. जीएल डाड थे। इस अवसर पर मेडिकल अपडेट्स पत्रिका और ई-सोवनियर सीडी का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Convention for Medical Updates in Udaipur, Dr. SP Dhaneria, Dean of Raipur AIIMS, Take antibiotics only if needed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: side effects of antibiotics medicine, dr sp dhaneria, dean of raipur aiims, udaipur, take antibiotics only if needed, national convention for medical updates in udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved