• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉमर्स कॉलेज में 400 से ज्यादा छात्र फेल, डीन को सौंपा ज्ञापन

More than 400 students failed in commerce college memorandum submitted to the dean - Udaipur News in Hindi

विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने वेबसाइट से हटाया परिणाम उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संगठक कॉमर्स कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के 750 में से 400 से अधिक विद्यार्थी इंटरनल एक्जाम में फैल हो गए। इनमें ऐसे भी कई छात्र शामिल हैं, जिन्होंने 12 वीं कक्षा 80 फीसदी अंकों से अधिक से उत्तीर्ण की थी। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फैल होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। विद्यार्थियों के विरोध के चलते विश्वविद्यालय ने वेबसाइट से परिणाम हटा लिया है। बताया गया कि बड़ी संख्या फैल विद्यार्थियों ने एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष एवं छात्र नेता रौनकराज शक्तावत तथा उपनिषद प्रजापत से इस मामले में मदद मांगी थी। जिस पर वह विद्यार्थियों को लेकर बुधवार को कॉमर्स कॉलेज पहुंचे तथा डीएन बीएल वर्मा से मुलाकात की।
विद्यार्थियों ने रिजल्ट को संशोधित कर वापस जारी करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर कॉलेज पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी। उनके आश्वासन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ ही मिनटों में अपनी वेबसाइट से रिजल्ट को हटा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 400 students failed in commerce college memorandum submitted to the dean
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 400 students failed, commerce college, udaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved