• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यापीठ विधि महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन : विद्यार्थियों ने जीवंत की न्यायालय की कार्यवाही

Moot Court Held at the University Law College : Students Lively Enact Court Proceedings - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक विधि संकाय में विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट (आभासी अदालत) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कानून के विद्यार्थियों ने न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों को समझा और अदालत की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। मूट कोर्ट के दौरान 'मेडिकल ग्रॉस नेग्लिजेन्स' (चिकित्सा में गंभीर लापरवाही) के एक काल्पनिक मामले पर सुनवाई हुई। मामले के अनुसार, एक अस्पताल में संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के चलते मरीज की मृत्यु हो गई थी। विद्यार्थियों ने वादी और प्रतिवादी पक्ष के वकील, न्यायाधीश, डॉक्टर और पुलिस की भूमिका निभाते हुए प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। सुनवाई के अंत में मूट कोर्ट के जजों ने अस्पताल प्रबंधन को लापरवाही का दोषी मानते हुए कहा कि मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए संस्थानों को अपनी गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि विधि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए; व्यावहारिक प्रशिक्षण ही इसे सशक्त बनाता है। उन्होंने मूट कोर्ट को तार्किक क्षमता और न्यायिक सोच विकसित करने वाला बताया। प्राचार्य प्रो. कला मुणेत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस आयोजन में सुरभी मेनारिया ने जज, राहुल अग्रवाल व ज्योति ने डॉक्टर, हेमेन्द्र त्रिवेदी ने पुलिस तथा कनक सिंघोली, सिद्धार्थ शर्मा, दीपक सिंह चौहान व इफतियाक खान ने एडवोकेट की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मीता चौधरी, डॉ. के.के. त्रिवेदी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Moot Court Held at the University Law College : Students Lively Enact Court Proceedings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur news, rajasthan vidyapeeth, moot court, law education, medical negligence, judicial process, student achievement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved