• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयड़ नदी के प्रदूषण को लेकर मेवाड़ किसान संघर्ष समिति करेगी आंदोलन

Mewar Kisan Sangharsh Samiti to launch protest against pollution in the Aiyad River - Udaipur News in Hindi

आयड़ नदी के किनारे बसे दर्जन भर गांव के ग्रामीण करेंगे 12 गांव के ढोल बजाने के साथ ही आंदोलन का करेंगे शंखनाद 25 फरवरी को होगा कानपुर खेड़ा आयड़ नदी की पुलिया से आंदोलन का शुभारंभ उदयपुर। आयड़ नदी मे बढ़ते हुए जल प्रदूषण को लेकर के मेवाड़ किसान संघर्ष समिति आयड़ नदी के किनारे बसे हुए एक दर्जन से भी अधिक गांवों के ग्रामीणों के साथ 25 फरवरी को खेड़ा कानपुर की नदी की पुलिया पर 12 गांव के ढोल बजाने के साथ ही शंख बजा करके आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु पटेल ने बताया कि आयड़ नदी में निरंतर प्रदूषण फैलता जा रहा है जिससे जल जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, शासन व प्रशासन की चुप्पी है, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, की जानकारी में होते हुए भी की नदी का पानी प्रदूषित हो चुका है, शासन व प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया नदी किनारे बसे हुए दर्जन भर गांवों के ग्रामीणो को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है।
कानपुर के पूर्व उपसरपंच मदनलाल डांगी ने कहा कि आयड़ नदी के किनारे बसे हुए मनवा खेड़ा,मादडी, कलड वास, खेड़ा, कानपुर, भोइयों की पंचोली, मटुन, खरबड़िया, लकड़वास, टिला खेड़ा, कमलोद, डूंगर, धुनी माता, पारा खेत,सहित एक दर्जन से भी अधिक गांवो के ग्रामीण खेड़ा कानपुर की नदी पर बनी पुलिया से, साधु संतों, मौजबीर, जनप्रतिनिधियों सहित, 12 गांव के प्रत्येक गांव से एक ढोल हर गांव का आएगा,12 ढोल एक साथ बजाए जाएंगे, वही शंख द्वारा शंखनाद कर आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
डांगी ने बताया की आयड़ नदी के अंदर मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र एवं कलड वास औद्योगिक क्षेत्र का औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषण कार्य जल आयड़ नदी में गिर रहा है उदय सागर तालाब उदयपुर का सेफ्टी टैंक बन चुका है, पिछले कुछ वर्षों में निरंतर भूजल का खराब हो रहा है, क्षेत्र का पानी पीने लायक नहीं है जिससे निरंतर जल जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है,आयड़ नदी के विकास के नाम पर कई बड़े-बड़े वादे किए गए, समस्या जस की तस है कल डवास रीको, एवं मादडी इंडस्ट्रियल की प्रदूषण कारी इकाइयों पर तुरंत रोक लगाने की मांग के साथ ही नगर निगम एवं वेदांता समूह द्वारा लगाए गए एसटीपी प्लांट का पानी स्वच्छ लेने के बाद में खराब पानी को नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे आयड नदी में पानी जहरीला हो गया है, आयड़ नदी के समुचित विकास को लेकर के शासन प्रशासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए जन जागृति कर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा आयड़ नदी का विकास कागजों में दफन हो गया है, निरंतर भूजल खराबी के कारण क्षेत्र में निरंतर जल जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, शासन प्रशासन व सरकार तुरंत कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mewar Kisan Sangharsh Samiti to launch protest against pollution in the Aiyad River
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mewar, kisan sangharsh samiti, launch, protest, pollution, aiyad river, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved