• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रंगरेज समाज के बोर्ड के गठन को लेकर दिया ज्ञापन

Memorandum given regarding the formation of the board of Rangrej Samaj - Udaipur News in Hindi

उदयपुर । जमात खाना रंगरेज उदयपुर रंगरेज समाज की ओर से सदर मोइनुद्दीन डागर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम रंगरेज समाज बोर्ड के गठन हेतु ज्ञापन दिया।

इस मौके पर लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के संस्थापक डॉ. खलील अगवानी, सहारा चेरिटेबल फाउण्डेशन, सहायता ट्रस्ट और अब्बास कपासी के संयुक्त तत्वाधान में खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गाें के 230 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के किट वितरण किए गए। डॉ.खलील ने बताया कि जल्दी ही आत्मनिर्भर योजना को लागू किया जाएगा और 26 नवंबर को सर्व समाज, सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिये रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अमरीन बानो ने बताया कि इस वक्त 160 छात्रा सिलाई, मेंहदी, बेसिक कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर,और कोचिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सोसायटी महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कार्य कर रही हैं, जो हमारे वतन भारत की मुख्य धारा में मुख्य भूमिका निभा कर आत्म निर्भर बन सके। इस अवसर पर मुबारक खान, रविंद्र पाल कप्पू, मोहम्मद शरीफ छिपा, डॉ. इक़बाल सागर, अब्दुल लतीफ मंसूरी, अकील अगवानी, मुख्तियारखान, वकील पालीवाल, सचिव अमरिन बानो, याकून अली, शानू खान आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Memorandum given regarding the formation of the board of Rangrej Samaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: memorandum, given, regarding, the formation, of the board, of rangrej samaj, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved