|
उदयपुर। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत एवं निर्वाणी अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सत्यदेव महाराज ने मंगलवार को नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नि:शुल्क दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न सेवा प्रकल्पों का अवलोकन कर सेवा कार्यों की सराहना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिव्यांगों के लिए सेवा भाव की मिसाल
इस स्वागत समारोह में विष्णु शर्मा हितैषी, अनिल आचार्य, कुलदीप सिंह शेखावत, गोविंद सोलंकी, महिम जैन सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन शामिल हुए।
श्री सत्यदेव महाराज ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को धर्म और मानवता का सच्चा संगम बताया और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा का संदेश इसी तरह समाज तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अपने आशीर्वचन देते हुए संस्थान की पहल को और आगे बढ़ाने की कामना की।
संस्थान का अमूल्य योगदान
नारायण सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से नि:शुल्क चिकित्सा, कृत्रिम अंग वितरण, दिव्यांग पुनर्वास, और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की सेवाओं को सराहा और इसके सतत विकास की कामना की।
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, 14 साल की उम्र में रचा IPL इतिहास
स्पेन और पुर्तगाल में भीषण बिजली संकट: एक सप्ताह तक राहत की उम्मीद नहीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, दिग्गजों ने साझा किए अनुभव
Daily Horoscope