• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समरसता की भावना के साथ मनाया मकर संक्रांति उत्सव

Makar Sankranti festival celebrated with spirit of harmony - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राष्ट्र सेविका समिति उदयपुर की सेविकाओं ने धूमधाम से मकर संक्रांति उत्सव मनाया। गुलाब बाग़ के मैदान में सेविकाओं ने सितोलिआ एवं अन्य पारंपरिक खेल खेले एवं समरसता की भावना के साथ तिल-गुड़ का आनंद लिया। मुख्य वक्ता धरा गुप्ता ने कहा कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। अतः इस पर्व को मकर संक्रमण कहते हैं। सूर्य का अब उत्तरी गोलार्ध की ओर प्रवास प्रारम्भ हो जाता है। अतः इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन तिलगुड़ का भी विशेष महत्त्व है। तिल के लड्डू में जिस तरह तिल के दाने एक दूसरे से जुड़े रहते हैं, उसी भांति हमें समाज के लोगों को मधुरता के साथ आप में जोड़ के रखना है। साथ ही युवा पीढ़ी को दान के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा कि हम जो भी प्राप्त करते हैं, उस पर समाज का भी अधिकार है। अतः बाल्यकाल से ही दान देने की भावना पनपनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Makar Sankranti festival celebrated with spirit of harmony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, rashtra sevika samiti, makar sankranti festival, celebration, gulab bagh, sitoliya, traditional games, sesame, jaggery, harmony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved