• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रेप का झूठा केस न दर्ज करने और राजीनामे के नाम पर 1 लाख की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

Major ACB Operation in Udaipur : ASI Arrested Red-Handed While Accepting 1 Lakh Bribe to Prevent False Rape Case and Facilitate Settlement - Udaipur News in Hindi

उदयपुर/जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में फैले भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। प्रतापनगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुनील विश्नोई को एसीबी की टीम ने ₹1,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि उदयपुर यूनिट को 9 मई 2026 को एक परिवादी से शिकायत मिली थी। परिवादी का एक युवती से साधारण नोकझोंक का मामला था। इसी बात का फायदा उठाकर प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील विश्नोई, कांस्टेबल शंकरलाल और कांस्टेबल बनवारीलाल ने परिवादी को थाने बुलाया।
पुलिसकर्मियों ने परिवादी को डराया कि युवती उसके खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार (Rape) की रिपोर्ट दे रही है। केस दर्ज नहीं करने और दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के बदले में परिवादी से ₹3 लाख की रिश्वत मांगी गई। परिवादी द्वारा काफी मिन्नतें करने के बाद सौदा आखिरी में ₹1,30,000 में तय हुआ।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की उदयपुर चौकी की टीम ने मामले का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान ही आरोपी एएसआई सुनील विश्नोई ने परिवादी से ₹25,000 नकद ले लिए और कुल तय रकम में से ₹5,000 कम करते हुए शेष ₹1,00,000 का इंतजाम जल्द से जल्द करने को कहा।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में रणनीति तैयार की गई। आज उदयपुर यूनिट के श्री अनंत कुमार और उनकी टीम ने जाल बिछाकर ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने न्यू भूपालपुरा स्थित 'ऑर्बिट रिसोर्ट' की कार पार्किंग से एएसआई सुनील विश्नोई को परिवादी से ₹1,00,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस परिमला के निर्देशन में आरोपी एएसआई से विस्तृत पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इसके साथ ही एसीबी की एक अन्य टीम आरोपी सुनील विश्नोई के रिहायशी मकान की गहन तलाशी ले रही है ताकि आय से अधिक संपत्ति व अन्य दस्तावेजों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major ACB Operation in Udaipur : ASI Arrested Red-Handed While Accepting 1 Lakh Bribe to Prevent False Rape Case and Facilitate Settlement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur acb trap action, asi sunil vishnoi arrested, rajasthan police corruption case, pratapnagar police station udaipur, bribery case rape threat, govind gupta dg acb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved